BNP ने भारत के साथ संबंधों में ‘नई शुरुआत’ के दिए संकेत, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को कर सकती है आमंत्रित

नई दिल्ली। बांग्लादेश में फरवरी 2026 के चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने के बाद तारिक रहमान (Tariq Rahman) देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर BNP ने भारत के साथ संबंधों में एक ‘नई शुरुआत’ करने का संकेत दिया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- ‘बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों-बहनों को रमज़ान की एडवांस मुबारकबाद…’ ममता बनर्जी ने तारिक रहमान की जीत पर दी बधाई

इसके अलावा बीएनपी (BNP) सभी क्षेत्रीय राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित कर सकती है। तारिक रहमान (Tariq Rahman)  के विदेशी मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने पीटीआई (PTI) से बात करते हुए स्पष्ट किया है कि यह समय दोनों देशों के लिए अपनी पुरानी धारणाओं को बदलने का है। उन्होंने कहा कि भारत को यह समझना होगा कि आज के बांग्लादेश में शेख हसीना (Sheikh Hasina) और अवामी लीग का अस्तित्व नहीं बचा है।

BNP ने भारत से अपील की है कि वह शेख हसीना जैसी “आतंकवादी” को अपनी जमीन पर पनाह न दे, जिन्होंने बांग्लादेश को अस्थिर करने का प्रयास किया। हुमायूं कबीर के अनुसार, यदि भारत ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के तहत सम्मानजनक व्यवहार करता है, तो दोनों देश विकास के नए आयाम छू सकते हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com