
Buy on dip: पिछले महीने जनवरी में पराग पारिख फ्लेक्सी कैप (Parikh Parikh Flexi Cap) फंड ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया। इस फंड को राजीव ठक्कर मैनेज करते हैं और उन्होंने अपनी स्ट्रैटेजी के तहत कैश होल्डिंग्स कम की है और पोर्टफोलियो के लेटेस्ट खुलासे के मुताबिक बड़ी आईटी कंपनियों में इसका निवेश बढ़ा है। फंड ने पिछले महीने जनवरी में दो स्टॉक्स- सीआईई ऑटोमोटिव (CIE Automotive) और सीएमएस इंफो सिस्टम्स (CMS Info Systems) को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है तो देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) और एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
जनवरी के आखिरी में फंड का AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) ₹1.34 लाख करोड़ पर पहुंच गया जोकि दिसंबर 2025 के आखिरी में ₹1.32 लाख करोड़ था। एसेट एलोकेशन के आंकड़ों से सामने आया कि कैश लेवल दिसंबर में 20.2% से घटकर जनवरी में 18% पर आ गया तो लॉन्ग इक्विटी एक्सपोजर 67.3% से उछलकर 68% पर पहुंच गया।
Parikh Parikh Flexi Cap ने इन स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने जनवरी में टीसीएस के 38.11 लाख शेयर खरीदे जिससे इसकी होल्डिंग नेट एसेट्स में 1.1% से बढ़ाकर 2.0% हो गई। इसके अलावा एचसीएल टेक (HCL Tech) की भी हिस्सेदारी नेट एसेट्स में 2.6% से बढ़कर 3.0% हो गई। कंपनी ने जनवरी में एचसीएल टेक के 21.44 लाख शेयर खरीदे। फंड की यह खरीदारी ऐसे समय में आई, जब आईटी स्टॉक्स वैश्विक स्तर की अनिश्चितता और डिस्क्रेशनरी टेक्नोलॉजी स्पेंडिंग सुस्त होने के चलते दबाव में है यानी कि पराग फ्लेक्सी कैप फंड ने इस दबाव का फायदा उठाया और शेयरों की खरीदारी की।
आईटी सेक्टर के अलावा फंड ने आईटीसी में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई और इसके 6.13 करोड़ शेयर खरीदे जिसका एक्सपोजर इसके नेट एसेट्स में 4.5% से बढ़कर 5.1% पर पहुंच गया। वहीं साथ ही 5.48 लाख शेयरों की खरीदारी के साथ ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी की नेट एसेट्स में होल्डिंग 0.1% से बढ़कर 0.2%, 25.24 लाख शेयरों की खरीदारी के साथ सिप्ला की होल्डिंग बढ़कर 1.3% और बजाज होल्डिंग्स एंड इंवेस्टमेंट के 6.10 लाख शेयरों की खरीदारी के साथ इसकी होल्डिंग 4.5% से बढ़कर 4.8% पर पहुंच गई। वहीं ईआईडी पैरी इंडिया में होल्डिगं 0.5% पर बनी रही। इंटरनेशनल इक्विटी एलोकेशन 11.1% से बढ़कर 11.7% पर पहुंच गई।
ये दो नए स्टॉक्स हुए शामिल तो इन दो में घटाई हिस्सेदारी
पराग पारिख फ्लेक्स कैप फंड ने अपने पोर्टफोलियो में पिछले महीने जनवरी में दो नए स्टॉक्स- सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया और सीएमएस इंफो सिस्टम्स जोड़े जिनकी नेट एसेट्स में हिस्सेदारी 0.1%-0.1% है। एक और स्टॉक कोटक महिंद्रा बैंक की बात करें तो इसकी संख्या 400% बढ़ी लेकिन यह स्टॉक स्प्लिट के चलते हुआ लेकिन पोर्टफोलियो में इसका वजन 4.1% से घटकर 3.8% पर आ गया। साथ ही फंड ने कोल इंडिया और एमसीएक्स में अपनी होल्डिंग कम की है।
ये हैं फंड के टॉप स्टॉक्स
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड में अभी भी लॉर्ज-कैप फाइनेंशियल्स और डिफेंसिव्स का दबदबा है। नेट एसेट्स में 8.04% की होल्डिंग के साथ एचडीएफसी बैंक टॉप पर है। इसके बाद 6% की होल्डिंग के साथ पावर ग्रिड और 5.26% की होल्डिंग के साथ कोल इंडिया, 5.05% की होल्डिंग के साथ ITC का दबदबा है तो ICICI बैंक की होल्डिंग 4.99% है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com