Tu Ya Main Collection Day 1: आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘तू या मैं” ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन साफ शुरुआत की है. फिल्म को लेकर पहले से चर्चा थी, ऐसे में पहले दिन का कलेक्शन सामने आते ही ट्रेड सर्कल और फैंस दोनों की नजरें इस पर टिक गई हैं.
पहले दिन इतना रहा कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शाम 7 बजे तक भारत में करीब 0.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह कमाई पहले शुक्रवार की है. रिपोर्ट के अनुसार, इसमें एडवांस बुकिंग के शुरुआती दो घंटे का डेटा भी शामिल है, इसलिए आगे के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है. फाइनल डाटा रात के 10 बजे सामने आएगा.
वीकेंड पर टिकी हैं उम्मीदें
आमतौर पर नई फिल्मों की कमाई वीकेंड पर रफ्तार पकड़ती है. ऐसे में शनिवार और रविवार के कलेक्शन से ही साफ होगा कि फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आ रही है. अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, तो आने वाले दिनों में कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल पहले दिन की कमाई को एक सामान्य शुरुआत माना जा रहा है और अब सबकी नजर वीकेंड पर टिकी हुई हैं.
फिल्म को लेकर क्या बोले दर्शक?
एक्स पर ‘तू या मैं’ का रिव्यू करते हुए यूजर सिद्धार्थ माथुर ने लिखा, ‘तू या मैं’ पहले हाफ में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती है और दूसरे हाफ में जबरदस्त रोमांच के साथ फट पड़ती है. शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सहज केमिस्ट्री तनाव भरे माहौल को मजबूती देती है. निर्देशक बिजॉय नाम्बियार की सधी हुई सोच इस सर्वाइवल कहानी को नई ऊंचाई पर ले जाती है, जहां रोमांच के साथ भावनात्मक गहराई भी देखने को मिलती है. आनंद एल राय और विनोद भानुशाली के समर्थन से बनी यह फिल्म एक अलग और अनोखा सर्वाइवल अनुभव देती है. देखने लायक फिल्म.
यह भी पढ़ें: किसिंग सीन्स से खचाखच भरी है O Romeo, काउंट नहीं कर पाए लोग
The post ओपनिंग डे पर फीकी रही तू या मैं, अब वीकेंड पर टिकी फिल्म की किस्मत appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com