बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जो आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ये एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहिद एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
वहीं, शाहिद इससे पहले भी कई रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. उन्होंने ‘विवाह’, ‘जब वी मेट’ और कबीर सिंह जैसी कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्में दी हैं, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेलेंटाइन डे के मौके पर देख सकते हैं.
विवाह
साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ एक पारंपरिक रोमांटिक ड्रामा है जो फैमिली वैल्यूज और कमिटमेंट से बंधे दो लोगों की कोमल प्रेम कहानी को दिखाती है. शाहिद कपूर की प्रेम वाली छवि दर्शकों को काफी पसंद आई थी. शांत और शालीन लड़के का रोल प्ले कर शाहिद ने ‘विवाह’ के जरिए काफी लाइमलाइट चुराई थी. इसे साल 2006 में रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ अमृता राव थीं. दोनों की कैमिस्ट्री तो आज भी लोगों के जहन में है. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
जब वी मेट
शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ भला कौन भूल सकता है. फिल्म में शाहिद और करीना की कैमिस्ट्री ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली थी. इसमें एक अधूरे प्यार और इमोशन की कहानी को दिखाया गया था. फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 
कबीर सिंह
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी उनकी पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इसमें वो एक जिद्दी और जुनूनी प्रेमी के किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी कोई क्यूट लवर की इमेज नहीं थी. बल्कि वो इंटेंस पजेसिव और रोमियो के किरदार में दिखे थे. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Read More at www.abplive.com
