
13 फरवरी को NSE SME पर बायोपोल केमिकल्स के शेयरों की लिस्टिंग ठीक-ठाक रही। शेयर 2.7 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 111 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 108 रुपये प्रति शेयर था। तुरंत ही शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 105.45 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 105.50 रुपये पर सेटल हुआ।
कंपनी का 31.26 करोड़ रुपये का IPO 22.33 गुना भरा था। यह 6 फरवरी को खुला था और 10 फरवरी को बंद हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.05 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 24.49 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 20.80 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO में 31.26 करोड़ रुपये के 29 लाख नए शेयर जारी हुए।
क्या करती है Biopol Chemicals
बायोपोल केमिकल्स सिलिकॉन, इमल्सीफायर, बायोकेमिकल्स और पॉलीइलेक्ट्रोलाइट कैटेगरी वाले स्पेशिएलिटी केमिकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 66 प्रोडक्ट हैं, जिनमें से 40 सिलिकॉन-बेस्ड प्रोडक्ट, 5 इमल्सीफायर-बेस्ड प्रोडक्ट, 15 बायोकेमिकल प्रोडक्ट और 6 पॉलीइलेक्ट्रोलाइट प्रोडक्ट हैं। इनका इस्तेमाल टेक्सटाइल, होम केयर, खेती और इंडस्ट्रियल केमिकल्स समेत कई इंडस्ट्रीज में होता है। कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मॉडल पर काम करती है। यह रिटेल एंड-यूजर्स के बजाय इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को सर्विस देती है।
IPO से हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल जमीन की खरीद में, कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। बायोपोल केमिकल्स की अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल इनकम 48.97 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 6 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर लगभग 15 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 49.15 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 4.33 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com