Stock Market : बाजार में मंदड़िए हावी, निफ्टी 270 अंक फिसलकर 25550 के आसपास, इन अहम स्तरों पर रहे नजर – stock market bears dominate the market nifty slips 270 points to around 25550 keep an eye on these key levels

Stock Market : AI से जुड़ी परेशानियों के डर से IT शेयरों में तेज बिकवाली बाजार पर भारी पड़ रही है। निफ्टी 270 अंक फिसलकर 25550 के नीचे पहुंच गया है। INFOSYS, TCS, HINDCALO और रिलायंस ने बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी कमजोर दिख रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप पर आज सबसे तगड़ी मार पड़ी है। ये दोनों इंडेक्स करीब 1.75 परसेंट टूटे हैं। IT शेयरों में लगातार तीसरे दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। आईटी इंडेक्स आज भी करीब 5 परसेंट टूटा है। इंफोसिस 6 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर में शामिल है। PERSISTENT भी फिसला है।

IT के साथ आज मेटल और रियल्टी में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। ये दोनों सेक्टर इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसले हैं। कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी 2.5 परसेंट से ज्यादा गिरा है। आज कोई भी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में नहीं है। सुबह 10.20 बजे के आसपास सेंसेक्स 841.70 अंक या 1.01 परसेंट नीचे 82,833.22 पर और निफ्टी 271.25 अंक या 1.05 परसेंट नीचे 25,535.95 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 855 शेयर्स ऊपर कारोबार कर रहे थे। 2538 शेयर्स नीचे आए थे और 143 शेयर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

रिजल्ट इफेक्ट

शानदार नतीजों के बाद EIL का शेयर करीब 15 परसेंट दौड़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 58 परसेंट का उछाल आया है। वहीं, होनासा भी मजबूत रिजल्ट के दम पर 5 परसेंट भागा है। लेकिन रिजल्ट के बाद मुथूट फाइनेंस में तगड़ी मुनाफावसूली आई है। साथ ही रिजल्ट के बाद INDIAN HOTEL और IGL भी 3% फिसले हैं। वहीं STANLEY LIFE 6% फिसलकर ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है।

अब क्या हो ट्रेंडिंग की रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25891-25927 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25983-26015/26088 पर है। इसके लिए पहला बेस 25652-25710 पर और बड़ा बेस 25467/25521-25588 पर है। आखिर 25800 का स्तर टूट गया है और निफ्टी IT का दबाव अनुमान से ज्यादा रहा है। कल कहा था 25859-25789 अंतिम छोर है, इसके नीचे एवरेजेज टेस्ट होंगे। FII/DII की कैश में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। थोड़ा इंडेक्स शॉर्ट हुआ है। नेट शॉर्ट 1.33 Lk पर रहे हैं। FII ने भारी कॉल शॉर्ट किए, 25900-26000-26100 पर कॉल राइटर हावी हैं।

फिलहाल कोई पुट राइटर नहीं हैं, बेस-1 और बेस-2 पर कई अहम एवरेज हैं। अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट,इसके चलते IT की तगड़ी पिटाई संभव है। अहम सवाल होगा कि गैपडाउन के बाद शॉर्टिंग के मौके देखना है या नहीं। 25800-789 के नीचे शॉर्ट और उछाल में शॉर्ट करें, लक्ष्य बेस-1 और बेस-2 होना चाहिए। किसी भी शॉर्ट सौदों को बेस-1 पर चेक करें और अच्छा रिस्क रिवार्ड वसूलें। स्थिरता और रिवर्सल 25800/831 के ऊपर संभव, फिर रजिस्टेंस-1/2 संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60910-61090 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61278-61437 पर है। इसके लिए पहला बेस 60391-60516 पर और बड़ा बेस 60095-60277 पर है। अभी भी रेंज में फंसा हुआ है और 61000 को पार नहीं कर पा रहा है। 60000 पर पुट राइटर, 60000 पर सबसे ज्यादा कॉल, फिर 61000 पर है। ऑप्शन प्लेस्टमेंट के मुताबिक प्राइस 60500-60000 के बीच ही संभव है। 60277-60095 के पार मजबूती संभव,गिरावट में खरीदारी अच्छा होगा। जबतक तक बेस-1/2 बचा है, तबतक DIP में रजिस्टेंस-1 के लिए खरीदें। बैंक निफ्टी में बड़ी गिरावट/रिवर्सल सिर्फ 60095/59870 के नीचे संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com