Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for february 13 trends in the gift nifty

Stock Market news : 13 फरवरी को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी की नेगेटिव ओपनिंग हो सकती है। GIFT निफ्टी 136 अंक यानी 0.53 फीसदी की कमजोरी के साथ कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र पर नजर डालें तो IT स्टॉक्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर नई चिंताओं के बीच, 12 फरवरी को भारतीय इक्विटी मार्केट लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी 25,750 के लेवल पर गिर गया था और चार दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। कारोबारी के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 फीसदी गिरकर 83,674.92 पर और निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 फीसदी गिरकर 25,807.20 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

बाजारों के लिए बेहद कमजोर संकेत, अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट

AI disruptions की चिंता आज भी भारतीय बाजारों पर हावी है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दिखी। टेक शेयरों में भारी गिरावट से नैस्डैक 2% से ज्यादा गिरा। साथ ही डाओ जोंस और S&P भी डेढ़ परसेंट तक फिसले। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी भी करीब 150 प्वाइंट फिसला।

इंफोसिस, विप्रो के ADR 10% तक फिसले

IT शेयरों में आज भी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में लिस्टेड इंफोसिस और विप्रो के ADR आज फिर 10% तक फिसले हैं। कल निफ्टी IT इंडेक्स 5.5 परसेंट टूटा था। इसमें 6 साल की सबसे बड़ी आई गिरावट थी।

चांदी 11%, सोना 3% फिसला, क्रूड में भी तेज गिरावट

इक्विटी ही नहीं कमोडिटी बाजार में भी हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका में मजबूत जॉब डेटा के बाद COMEX पर चांदी 11% तो सोना 3% फिसला है। कल रात MCX पर चांदी में दो बार लोअर सर्किट लगा। वहीं कच्चे तेल में भी करीब 3% की गिरावट देखने को मिली है।

कोल इंडिया के मुनाफे और आय में कमी, हिंडाल्को का प्रॉफिट 45% घटा

Q3 में ONGC का मुनाफ 15 परसेंट लुढ़का है। आय में भी कमी आई है। इधर कोल इंडिया के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। इसके मुनाफे में 16 परसेंट तो आय में 5 परसेंट की कमी आई है। मार्जिन पर भी करीब 7 परसेंट की तगड़ी मार पड़ी है। एल्युमिनियम और कॉपर की कीमतों में तेजी के बाद भी हिंडाल्को का प्रॉफिट 45 परसेंट घटा है। कॉस्ट बढ़ने और 2610 Cr के एकमुश्त खर्च के चलते मुनाफे पर असर दिखा है।

ल्यूपिन के अच्छे नतीजे, बायोकॉन के रिजल्ट अनुमान से फीके

तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के नतीजे अच्छे रहे हैं। इसका मुनाफा 37% तो रेवेन्यू 23% बढ़ा है। मार्जिन में भी जोरदार उछाल दिखा है। वहीं बायोकॉन के रिजल्ट अनुमान से फीके रहे हैं। इसका रेवेन्यू 9% तो EBITDA 11% बढ़ा है। मार्जिन भी हल्का सुधार दिखा है।

95% बढ़ा मुथूट फाइनेंस का मुनाफा, इंडियन होटल का प्रॉफिट 50% बढ़ा

तीसरी तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 95% बढ़ा है। वहीं ब्याज से कमाई भी 64% बढ़ी है। दूसरी ओर इंडियन होटल का प्रॉफिट 50% बढ़ा है। हालांकि मार्जिन फ्लैट रहे हैं। साथ ही IRCTC का मुनाफा 16% बढ़ा है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा है।

जनवरी रिटेल महंगाई दर 2.75%

नए फॉर्मूले के साथ रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी हो गए है। जनवरी में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 2.75% पर रही है। अब 2012 के बजाए 2024 को बेस ईयर बनाया गया है।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 136 अंक यानी 0.53 फीसदी गिर कर 25,714 के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे बाजार के लिए सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं।

एशियन मार्केट

अलग-अलग सेक्टर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर चिंताओं के बाद एशियाई इक्विटी रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गई हैं। US टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में बिकवाली में बिकवाली और इन्वेस्टर्स के ट्रेजरी की तरफ रुख करने से बाजार का मूड खराब हुआ है। GIFT निफ्टी 136 अंक यानी 0.53 फीसदी गिर कर 25,714 के आसपास कारोबार कर रहा है। निक्केई 0.58 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स 1.22 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं, हैंग सेंग में 1.70 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार आज बंद है। हालांकि कोस्पी में 0.30 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। शांघाई कंपोजिट में 0.57 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को वॉल स्ट्रीट इंडेक्स में भारी गिरावट आई। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 669.42 अंक या 1.34% गिरकर 49,451.98 पर आ गया। S&P 500 इंडेक्स 108.71 अंक या 1.57% गिरकर 6,832.76 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 469.32 अंक या 2.03% गिरकर 22,597.15 पर आ गया।

FII और DII फंड फ्लो

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 12 फरवरी को लगातार पांचवें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी। उन्होंने 108 करोड़ रुपए के इक्विटी खरीदे,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने भी खरीदारी की। उन्होंने 276 करोड़ रुपए से ज़्यादा के इक्विटी खरीदे।

Read More at hindi.moneycontrol.com