O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘O’Romeo’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वैलेंटाइन वीक में आ रही इस रोमांटिक क्राइम ड्रामा को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. ट्रेलर और गानों को मिल रहे रिस्पॉन्स ने पहले ही माहौल बना दिया है.
एडवांस बुकिंग में कैसा है रिस्पॉन्स?
रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने लगे हैं. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘O’Romeo’ ने पहले दिन के लिए 1.67 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग कर ली है. हिंदी 2D फॉर्मेट में 11224 शोज के लिए अब तक 68996 टिकट बिक चुके हैं.

वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ लिया जाए तो कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. ये आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि फिल्म को शहरी इलाकों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
क्या टूटेगा ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड?
शाहिद कपूर की ही फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किया था. ऐसे में तुलना होना लाजिमी है. हालांकि, जॉनर और माहौल अलग है, इसलिए सीधी तुलना आसान नहीं.
अब सबकी नजर 13 फरवरी पर टिकी है. क्या ‘O’Romeo’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी? इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग के आंकड़े उम्मीद जगाने वाले जरूर हैं.
यह भी पढ़ें: ओ रोमियो से तू या मैं तक, इस शुक्रवार सिनेमाघरों में लगेगा इन रोमांटिक फिल्मों का मेला
The post शाहिद कपूर की ‘O’Romeo’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स, ओपनिंग पर सबकी नजर appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com