राहुल गांधी संसद में बैठकर झूठ बोलते हैं और उसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते…केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साधा निशाना

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच उनके बयान को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। राहुल गांधी लगातार ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, वो लगातार झूठ बोल रहे हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार का राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर यूटर्न! भाषण के कुछ अंशों को हटाने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वो पूरी तरह से गलत बातें फैलाते हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि US-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों को संरक्षित रखा गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, भारतीय किसानों के अधिकांश उत्पाद हमारी डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन और मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, बाजरा, रागी, किसानों का लगभग 90-95% उत्पाद US ट्रेड डील से बाहर है और जो भारत की आवश्यकताएं हैं, जिसे हम आज भी इंपोर्ट करते हैं, जिससे हमारे देश के किसानों को कोई हानि नहीं होगी, हमने ऐसी चीज़ों को अमेरिका के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत सोच-समझकर खोला है।

वो भी देश को लाभ देगा…एक तरह से किसानों के हितों में एक बहुत अच्छी US ट्रेड डील हुई है लेकिन राहुल गांधी संसद में बैठकर इसके बारे में झूठ बोलते हैं और उसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते। मैं उनकी निंदा करता हूं…राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके अन्य साथी दल, वो सभी विकास के खिलाफ हैं। वे देश को तेजी से आगे बढ़ते हुए नहीं देख पा रहे हैं।

पढ़ें :- Video-बक$%द है सा$%, अनपढ़,जाहिल गंवार है… AIMIM नेता के ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ नारे पर बयान पर ओपी राजभर का विवादित बयान

Read More at hindi.pardaphash.com