नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर कर देश के सम्मान से किया है खिलवाड़, उनको देश नहीं करेगा माफ : कांग्रेस

नई दिल्ली । संसद भवन के मकर द्वार पर गुरुवार को विपक्ष के सांसदों भारत-US ट्रेड डील में जनविरोधी बातों का विरोध कर रहे हैं और हमारे किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत के हितों पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए जिन्होंने पूरे भारत में बंद का आह्वान किया है, क्योंकि ट्रेड डील लोगों की सेवा के लिए होनी चाहिए, दबाव के लिए नहीं।

पढ़ें :- ‘वंदे मातरम’ पर सरकार का बड़ा आदेश, सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के 6 छंदों का गायन अनिवार्य

कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर लिखा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में जनता के हितों का समझौता कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने किसानों के साथ भी धोखा किया है, जिसके चलते किसानों ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। आज विपक्ष के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर जनहित की आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे सरेंडर होकर देश के सम्मान से खिलवाड़ किया है। देश उन्हें माफ नहीं करेगा।

Read More at hindi.pardaphash.com