‘…इसलिए कहता हूं कि समय पर दवा खानी चाहिए’, नीतीश कुमार से सदन में बोले भाई वीरेंद्र, लगे ठहाके

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार विपक्ष सरकार को घेर रहा है. इस बीच गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को सदन में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने क्षेत्र की एक समस्या को उठाया. इस दौरान उन्होंने चुटकी भी ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया. 

दरअसल, अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर सदन में स्पीकर से भाई वीरेंद्र ने कहा कि आर्सेनिक युक्त पानी से कई लोग बीमारी से ग्रसित हो गए हैं. डिपार्टमेंट ने सरकार को जो जवाब दिया है वो गलत है. इसकी पुनः जांच कराई जाए. नीतीश कुमार की ओर देखते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी यहां बैठे हैं… मैं रोज क्षेत्र में जाता हूं… हमारे साथ चलकर जांच कराई जाए…”

‘जब स्पीकर ने हंसते हुए कहा… आप स्वस्थ हैं न?’

इस पर भाई वीरेंद्र से विधानसभा के स्पीकर ने हंसते हुए कहा कि आप स्वस्थ हैं न? बाकी जनता के लिए सरकार देखेगी. आप (भाई वीरेंद्र) पर आर्सेनिक का प्रभाव नहीं है… गांव के लोगों को सरकार देखेगी. इस पर आरजेडी विधायक ने कहा कि हम पटना में रहते हैं. उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता के लिए तो वही हैं न.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र के कपड़े को देखकर टिप्पणी कर दी. जवाब में भाई वीरेंद्र ने कहा, “आप ही न दिए हैं… ये कपड़ा तो आप ही ने दिया है… पिछली बार भी दिए थे तो मैं पहना हूं. आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं? इसलिए कहता हूं कि समय पर दवा खानी चाहिए. नहीं खाइएगा तो ऐसे ही भूलते रहिएगा…” 

मजाकिया अंदाज में फिर सदन में स्पीकर ने भाई वीरेंद्र को टोका कि आप खाते हैं न? इस दौरान सदन में खूब ठहाके लगे. पक्ष-विपक्ष के सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 

यह भी पढ़ें- ‘तेज प्रताप घर के सदस्य, हमारे यहां लक्ष्मी आई’, अनुष्का के भाई आकाश ने कहा- ‘पिता का नाम…’

Read More at www.abplive.com