
Bhojpuri Song: होली आने वाली है और पूरे देश में रंगों और खुशियों की तैयारी शुरू हो चुकी है. ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है. हर दिन होली के नए नए गाने यूट्यूब पर रिलीज हो रहे है. इसी बीच वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक अलग होली गीत रिलीज किया है, जिसका नाम है ‘बलमुआ फौजी’. इस गाने में रंगों के साथ-साथ एक पत्नी का दर्द भी छिपा है. इस गाने को मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है. वहीं वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं, जिन्होंने एक फौजी की पत्नी का किरदार निभाया है.
क्या है गाने की कहानी?
गाने की कहानी दिल को छू लेने वाली है. इसमें दिखाया गया है कि माही का पति सेना में है और सरहद पर तैनात है. होली का त्योहार है, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल पाती. ऐसे में वह घर नहीं आ पाता और उसकी पत्नी अकेले ही त्योहार मनाने को मजबूर है. गांव में हर तरफ रंग, गुलाल और हंसी-खुशी का माहौल है. औरतें अपने पतियों के साथ होली खेल रही हैं, लेकिन माही का मन उदास है. वह अपने पति को याद करते हुए गुनगुनाती है कि फागुन की हवा जब भी चलती है, उसे अपने बलम की याद और भी ज्यादा सताती है. यही एहसास इस गाने को बाकी होली गीतों से अलग बनाता है.
गाने की टीम
‘बलमुआ फौजी’ में होली की मस्ती के साथ-साथ बिरह का दर्द भी खूबसूरती से दिखाया गया है. संगीतकार साजन मिश्रा ने गाने में ऐसा मधुर संगीत दिया है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है. गीत के बोल दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं और वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है. इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने होली के मौके पर कुछ अलग और भावुक पेश करने की कोशिश की है. गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: नोट कर लें तारीख, टीवी के बाद यूट्यूब पर दस्तक दे रही हैं सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म कलेक्टर साहिबा
ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि से पहले अंकुश राजा ने बनाया भक्ति माहौल, रिलीज हुआ ‘सिया का मिलन’ गीत
ये भी पढ़ें: रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिवानी सिंह के ‘राजा जी त रंगवा डाल दिहले’ ने लूटी महफिल
The post होली में फूट-फूट कर रो पड़ी माही श्रीवास्तव, ‘बलमुआ फौजी’ में छलका पत्नी का दर्द appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com