
Market trend : IT शेयरों में भारी बिकवाली बाजार पर भारी पड़ रही है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट की गिरावट के साथ 25850 के करीब कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, TCS, HCL टेक और टेक महिंद्रा ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दिख रही है। IT के साथ रियल्टी, केमिकल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसले हैं। मेटल,ऑटो और चुनिंदा NBFCs में हल्की खरीदारी दिख रही है।
10 बजे के आसपास सेंसेक्स 319.53 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 83,914.11 पर और निफ्टी 92.95 अंक या 0.36 फीसदी गिरकर 25,860.90 पर दिख रहा था। लगभग 1397 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 1923 शेयरों में गिरावट है और 162 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी पर रणनीति
बाजार में अब क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिे पहला रजिस्टेंस 25983-26031 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26071-26109/26141 पर है। इसके लिए पहला बेस 25789-25859 पर और बड़ा बेस 25693/25717-25741 पर है। IT को देखते हुए कल कहा था कि 26000 पार करना मुश्किल लग रहा है। लेकिन बेस-1 होल्ड होने तक 25900/867 की ओर गिरावट में खरीदें।
FII की फिर से कैश में खरीदारी हुई है। इनकी तरफ से इंडेक्स में भी थोड़ी खरीदारी की गई है। नेट शॉर्ट थोड़े कम हुए, लेकिन ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। अभी ये 1.32 लाख पर हैं। 26000/25900 पर सबसे ज्यादा पुट है, 25900 पार हुआ तो 25859-789 भी दिखेगा। 26000/26100/26200 कॉल के साथ भारी शॉर्ट भी हैं। इंफोसिस, विप्रो के ADR फिसले है। इसका मतलब है कि ओपनिंग में कमजोरी और नीचे 200WEMA संभव है।
कंट्रोल्ड डिप में खरीदारी को ध्यान रखें जो सिर्फ बेस-1 (25858/789) के ऊपर होगा। बेस-1 गिरावट में खरीदारी का जोन होगा,अगर टूटा तो नीचे बेस-2 टेस्ट करेगा, इसी हिसाब से ट्रेड करें। जब तक बेस-1 बचा हुए है तब तक गिरावट में 25983/26031 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60838-61010 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61195-61349 पर है। इसके लिए पहला बेस 60145-60353 पर और बड़ा बेस 59849-60021 पर है। कल हल्की गिरावट में बेस-1 पर खरीदारी का शानदार ट्रेड मिला, DAY HIGH पर बंद हुआ। PSU बैंकों ने फिर से सहारा दिया। लेकिन प्राइवेट बैंकों की तरफ से सपोर्ट अभी भी गायब है। 60000 पर अभी भी कॉल और पुट का सबसे ज्यादा OI है, लेकिन ऊपरी पुट पर थोड़ा एक्शन है। लेकिन ये बात सच है कि 61000 पार करना मुश्किल है,क्योंकि प्राइवेट बैंक सपोर्ट नहीं कर रहै हैं। अभी मौजूदा ट्रेड पर फोकस करें और रजिस्टेंस-1 पर ट्रेड चेक करें, 61010 के ऊपर तेजी संभव है। बेस-1/60500 के करीब गिरावट में चेज करना ज्यादा वाजिब होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com