Delhi Khel Mahakumbh 2026 : क्रिकेटर शिखर धवन बनाये गए ब्रांड एंबेसडर,जताया आभार, कहा- यह दायित्व सम्मान की बात

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने क्रिकेटर शिखर धवन (Cricketer Shikhar Dhawan) को दिल्ली खेल महाकुंभ (Delhi Khel Mahakumbh) का ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद (Education Minister Ashish Sood) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) की उपस्थिति में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ (Delhi Khel Mahakumbh)  के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan)  ने स्वयं आगे बढ़कर ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनने की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government)  की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों से प्रेरित होकर धवन ने यह निर्णय लिया।

पढ़ें :- दिल्ली NCR में घने कोहरे और जहरीली हवा का डबल अटैक, कड़ाके की ठंड के बीच AQI 400 पार

मंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan)   का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जुड़ाव दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

उन्होंने दिल्ली के युवाओं के प्रति धवन के योगदान की सराहना की। वहीं, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा कि दिल्ली खेल महाकुंभ (Delhi Khel Mahakumbh)  का ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador)  बनना उनके लिए सम्मान की बात है। दिल्ली ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इस मिट्टी की सेवा के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government)  ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच तैयार किया है और वे खिलाड़ियों को पूरा सहयोग देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Read More at hindi.pardaphash.com