
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशन्स से भरपूर कहानी देने वाला है. अब तक आपने देखा कि अलमारी गिरने के बाद मिहिर की हालत में काफी सुधार है. दूसरी तरफ नॉयना लगातार मिहिर के आसपास मंडराती रहती है और उस पर अपना हक जताने की कोशिश करती है. मिहिर साफ तौर पर नॉयना से दूरी बनाना चाहता है, लेकिन नॉयना पीछे हटने का नाम नहीं ले रही. इसी बीच रणविजय अपनी अगली चाल चलने की तैयारी में है और इस बार उसका निशाना अंगद है.
मिहिर के सामने आई हादसे की सच्चाई
आने वाले एपिसोड में रणविजय, अंगद को अपने साथ मिलाने में कामयाब हो जाता है. हालात ऐसे बनते हैं कि अंगद, रणविजय के साथ काम करने के लिए राजी हो जाएगा. यह बात जब वृंदा को पता चलेगी, तो वह अंगद से नाराज हो जाएगी. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आएगा, जब मिहिर के हाथ एक सबूत लग जाएगा. मिहिर जल्द ही घर लौटेगा और उसे एक घड़ी दिखाई जाएगी, जो उस जगह से मिली है जहां हादसा हुआ था. घड़ी देखते ही मिहिर चौंक जाएगा, क्योंकि वह घड़ी किसी और की नहीं, बल्कि सुहास की होगी. यहीं से मिहिर को शक हो जाएगा कि इस पूरे खेल के पीछे रणविजय का हाथ है.
मुन्नी और ऋतिक की बढ़ी नजदीकियां
सुहास की मदद से मिहिर धीरे-धीरे रणविजय की साजिश तक पहुंचने वाला है. लेकिन किसी भी कदम से पहले मिहिर, तुलसी को पूरी सच्चाई बता देगा. मिहिर और तुलसी एक बार फिर साथ मिलकर रणविजय की सच्चाई सबके सामने रख देंगे. रणविजय चारों तरफ से घिर जाएगा और उसके लिए बचने का कोई रास्ता नहीं बचेगा. वहीं दूसरी तरफ वैलेंटाइन डे के मौके पर मुन्नी और ऋतिक एक-दूसरे के करीब आते नजर आएंगे. दोनों को अपने पुराने दिन याद आएंगे, जब वे साथ हुआ करते थे. नजदीकियां इतनी बढ़ेंगी कि मुन्नी खुद को ऋतिक से दूर नहीं रख पाएगी और मुन्नी की सगाई टूट जाएगी. मुन्नी का मंगेतर नया बवाल खड़ा कर देगा.
ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की सर्जरी से पहले हॉस्पिटल में बवाल, तुलसी-नॉयना के रिश्ते में आया मोड़
Read More at www.prabhatkhabar.com