आखिरकार सैमसंग ने अनपैक्ड इवेंट की डेट का ऑफिशियल ऐलान किया, गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए बुकिंग की चालू

Galaxy Unpacked event 2026- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNGMOBILE/X
गैलेक्सी अनपैक्ड

Galaxy Unpacked Event 2026: आखिरकार सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उसका अगला अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी को होने जा रहा है जिसमें गैलेक्सी S26 सीरीज मुख्य आकर्षण होगी। देर शाम एक अनाउंसमेंट में सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च करने के प्लान को कन्फर्म कर दिया है, यानी लगभग दो हफ्ते बाद। यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में सुबह 10 बजे पीटी (पैसिफिक टाइम जोन) यानी भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे होगा और इसका यूट्यूब पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

सैमसंग ने घोषणा में क्या कहा

“एक ऐसे मोबाइल एक्सपीरिएंस के लिए तैयार हो जाइए जो आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बना देगा। नई गैलेक्सी एस सीरीज आ रही है -रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने, भरोसा जगाने और गैलेक्सी एआई को आपके हाथ में आते ही आसानी से इंटीग्रेट करने के लिए बनाई गई है।”

गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए बुकिंग शुरू-जानें भारत में कितने रुपये से कर सकेंगे

इस बीच गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए ग्लोबली प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। भारत में 999 रुपये का पेमेंट करके डिवाइस बुक करने पर ग्राहकों को 2699 रुपये का ई-स्टोर वाउचर मिलेगा, जिसका इस्तेमाल दूसरी डिवाइस खरीदने के लिए किया जा सकता है। 999 रुपये देकर आप #Next Galaxy VIP Pass हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्रेडिट-डेबिट कार्ड, वॉलेट, यूपीआई और नेटबैंकिंग से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा। 

सैमसंग आपको 5000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका भी दे रहा है, जिसका इस्तेमाल गैलेक्सी S26, S26+ या S26 अल्ट्रा को छोड़कर किसी भी दूसरी डिवाइस को खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए 999 रुपये का प्री-रिजर्वेशन पेमेंट देना भी जरूरी नहीं है। इसके अलावा सभी रजिस्टर्ड लोगों को 50,000 रुपये के इनाम जीतने के लिए एक प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। बस आने वाले डिवाइसों में अपना इंटरेस्ट दर्ज करने से आप ऑटोमैटिकली ही इस प्रतियोगिता में शामिल हो जाएंगे। 

USA में गैलेक्सी S26 को Samsung.com पर बुक करें

सैमसंग अपने ऑनलाइन स्टोर से एक्सेसरीज और दूसरे सैमसंग प्रोडक्ट्स पर इस्तेमाल करने के लिए 30 डॉलर का क्रेडिट दे रहा है। रजिस्टर करने वाले सभी लोगों को 5000 डॉलर के Samsung.com गिफ्ट कार्ड जीतने के लिए एक प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। हमेशा की तरह बुकिंग मुफ्त है और डिवाइस खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। सैमसंग का कहना है कि ग्राहक ट्रेड-इन के साथ 900 डॉलर तक की बचत कर सकते हैं, जबकि बुकिंग करने पर ट्रेड-इन के बिना भी गैलेक्सी S26 सीरीज के डिवाइस पर 150 डॉलर तक की छूट मिलेगी। खास बात यह है कि इस साल बुकिंग Samsung.com के अलावा दूसरी जगहों पर भी अवेलेबेल रहेगी। सैमसंग का कहना है कि बेस्ट बाय और एटी एंड टी भी बुकिंग एक्सेप्ट करेंगे।

अपडेटेड स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद

गैलेक्सी S26 सीरीज में अपडेटेड स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है, जिनमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिप (कम से कम अमेरिका में बिकने वाले मॉडलों के लिए), फास्ट वायरलेस चार्जिंग और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में एक नया प्राइवेसी डिस्प्ले शामिल है, जो आसपास देखने वालों के देखे जा सकने वाले कंटेंट को असरदार ढंग से छिपा सकता है। वैसे कहा जा रहा था कि इन फोन में और भी अपग्रेड के प्लान थे लेकिन कीमतों के दबाव की वजह से सैमसंग को अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करना पड़ा।

कब से शुरू होगी गैलेक्सी S26 सीरीज के फोन की रिटेल बिक्री

गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत लगभग अपने पहले के बराबर रहने की उम्मीद है और इनकी रिटेल सेल मार्च 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy F70e First Impressions: सैमसंग का ‘Overpriced’ बजट फोन, 8GB के जमाने में मिलेगा 4GB रैम

Read More at www.indiatv.in