फिल्म डायरेक्टर, एक्टर और स्क्रीनराइटर कमाल अमरोही अपनी शानदार फिल्मों के लिए आज भी पॉपुरलर है. हिंदी सिनेमा में वो पाकीजा, महल और रजिया सुल्तान जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, कमाल अमरोही अपने काम के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे. कमाल अमरोही का उनकी पत्नी मीना कुमारी संग रिश्ता काफी चर्चा में रहा.
कल यानी 11 फरवरी को कमाल अमरोही की डेथ ऐनिवर्सरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मीना कुमारी संग उनकी पहली मुलाकात कब और कहां हुई और उनकी रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा. बता दें, जब दोनों पहली बार मिले, उस समय कमाल शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे.
कहां हुई थी पहली मुलाकात?
बॉलीवुड शादीज की खबर के मुताबिक, मीना कुमारी और कमाल अमरोही को अशोक कुमार ने मिलवाया था. कमाल ने मीना को एक रोल भी ऑफर किया था. लेकिन फिल्म फ्लोर पर जाती उससे पहले ही मीना कुमारी का एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद कई दिन तक वो हॉस्पिटल में रही थीं. कमाल उनसे मिलने हॉस्पिटल जाते थे. हॉस्पिटल से आने के बाद कमाल और मीना की रात में बातें शुरू हुईं.

ऐसे रचाई शादी
वहीं, मीना कुमारी के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी शादी कम उम्र में हो और वो भी ऐसे शख्स से जो पहले ही शादी कर चुका हो और तीन बच्चों का पिता हो, लेकिन कमाल और मीना एक-दूजे के प्यार में डूब चुके थे और दोनों के लिए एक-दूजे के बिना रहना मुश्किल हो गया था. फिर कमाल और मीना ने 14 फरवरी 1952 को सीक्रेटली शादी कर ली. जब शादी हुई तो मीना 18 साल की थीं और कमाल अमरोही 34 साल के थे.
कमाल ने लगाई थी मीना पर पाबंदियां
शादी के कुछ टाइम बाद, मीना इस रिश्ते में खुश नहीं थीं और दोनों के बीच दरार आने लगी. दरअसल, कमाल ने उन पर पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया था. वो मीना से शाम में 6.30 बजे तक आने के लिए कहते थे. उनके मेकअप रूम में किसी को जाने की परमिशन नहीं थी.
वो सिर्फ उसी कार से ट्रैवल करती थी जिसे कमाल ने उन्हें दिया था. वहीं, ऐसा भी कहा गया कि उनकी शादी में घरेलू हिंसा भी हुई थी. बहुत सारी पाबंदियों की वजह से मीना डिप्रेशन का शिकार हो गईं. उन्होंने 1964 में तंग आकर कमाल से तलाक ले किया था.
Read More at www.abplive.com