जेफ्री एपस्टीन फाइल्स से सामने आई एलॉन मस्क और जकरबर्ग की तस्वीर, ‘वाइल्ड’ डिनर पार्टी में थे शामिल

अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई रिलीज हुई फाइलों में एक ऐसा फोटो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस तस्वीर में टेस्ला और SpaceX के सीईओ एलॉन मस्क और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग एक डिनर पार्टी में साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. ये फोटो अगस्त 2015 का बताया जा रहा है, जब एपस्टीन पहले ही यौन अपराध में दोषी साबित हो चुका था. इस डिनर पार्टी की तस्वीर जेफ्री एपस्टीन की फाइलों से मिली है. एपस्टीन ने खुद इसे अपने ईमेल पर भेजा था. फोटो में मस्क और जकरबर्ग एक ही टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं. एपस्टीन ने इस पार्टी को एक ईमेल में ‘वाइल्ड’ बताया था और लिखा था कि इस इवेंट में कुछ और बड़े टेक उद्योग के प्रमुख लोगों ने भी हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें: Jeffrey Epstein Files: ‘गुनाहों के आइलैंड’ से जुड़ा इस अमेरिकन एक्टर का नाम, फाइल्स ने खोला हॉलीवुड का घिनौना राज

—विज्ञापन—

मस्क और जकरबर्ग के बयान

हालांकि एलॉन मस्क ने इससे पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि वो एपस्टीन की किसी भी पार्टी में कभी शामिल नहीं हुए हैं और उन्होंने एपस्टीन के साथ जुड़े अपराधों के आरोपियों के खिलाफ न्याय पाने की बात कही थी. वहीं Meta की तरफ से भी कहा गया कि जकरबर्ग ने एपस्टीन से सिर्फ एक बार डिनर पर मुलाकात की थी और आगे कोई संबंध नहीं रहा. सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे लेकर अलग–अलग राय दे रहे हैं. कुछ आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे फर्जी बता रहे हैं. कई तथ्यों को लेकर भी बहस हो रही है कि क्या वास्तव में मस्क और जकरबर्ग एपस्टीन के करीबी रहे या ये सिर्फ एक सामान्य डिनर ही था.

एपस्टीन फाइलें क्या हैं?

जेफ्री एपस्टीन की फाइलें अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी किए गए हजारों दस्तावेज़ों का एक बड़ा ग्रुप हैं जिनमें ईमेल, तस्वीरें और बाकी रिकॉर्ड शामिल हैं. इन दस्तावेजों ने दुनिया के कई प्रभावशाली लोगों के एपस्टीन से संबंध के सबूत दिखाए हैं, जिससे विवाद और सार्वजनिक जांच की उम्मीदें बढ़ी हैं. एलॉन मस्क और मार्क जकरबर्ग की पुरानी तस्वीर के वायरल होने से एक बार फिर से एपस्टीन मामले में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. टेक जगत और राजनीति से जुड़े बड़े नामों पर सवाल भी खड़े हो गए हैं.

—विज्ञापन—

ये भी पढ़ें: 20 महिलाओं को प्रेग्नेंट करके DNA से सुपर रेस शुरू करना चाहता था जेफरी एपस्टीन’, जानें क्या था ‘बेबी रैंच’ प्लान?


Read More at hindi.news24online.com