
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर की सर्जरी को लेकर अंगद और रितिक एक-दूसरे से उलझ जाते हैं. दोनों के झगड़े की वजह से तुलसी काफी परेशान हो जाती है. दोनों बेटों की कड़वी बहस से तुलसी टूट जाती है. तुलसी, शोभा से दिल की बात कहते हुए खुद को इस हालात का जिम्मेदार बताती है. तुलसी कहती है कि शायद उसकी परवरिश में ही कोई कमी रह गई है. तुलसी ये सब कहते हुए काफी इमोशनल हो जाती है.
मुन्नी का राज खुला
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि राहुल, मुन्नी से रितिक को लेकर सवाल पूछता है. रितिक को लेकर मुन्नी की पुरानी भावनाओं का सच सामने आ जाता है. मुन्नी उसे अपना बचपना बताती है और राहुल को भरोसा दिलाती है कि ये बहुत पुरानी बात है. राहुल उससे कहता है कि उसे किसी तरह का ड्रामा नहीं चाहिए. वह मुन्नी को विरानी परिवार से दूरी बनाने की सलाह देता है. मुन्नी अपना रिश्ता बचाने का फैसला करती है.
होश में आएगा मिहिर
सर्जरी के बाद मिहिर को होश आता है और वह तुलसी को उसकी जान बचाने के लिए शुक्रिया कहता है. इसी बीच गोम्जी अस्पताल पहुंचता है. मिहिर उसे शांति निकेतन और बिजनेस संभालने की बात कहता है. गोम्जी अपना सारा गुस्सा तुलसी पर निकाल देता है. मिहिर, गोम्जी को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता. गोम्जी, तुलसी को अपनी पत्नी दामिनी और बच्चों से अलग होने का जिम्मेदार ठहराता है. तुलसी हालात संभालने की कोशिश करती है और उससे माफी भी मांगती है. गोम्जी नहीं सुनता और तुलसी को बहुत बुरा-भला कहता है. दूसरी तरफ रणविजय, अंगद को रितिक के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है. वह उस पर शेयर ट्रांसफर का दबाव बनाता है, लेकिन अंगद अपना फैसला नहीं बदलता.
यह भी पढ़ें– Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की सर्जरी से पहले हॉस्पिटल में बवाल, तुलसी-नॉयना के रिश्ते में आया मोड़
The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बेटों की लड़ाई ने तोड़ा तुलसी का दिल, मुन्नी का सच आया सामने appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com