Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; Marico, NTPC Green Energy, BSE और Bata India समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर – stocks to watch today marico bse aurobindo pharma gravita railtel ceigall indin navin fluorine isgec heavy genus power linde india in focus on 10 february nifty expiry sensex

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी रौनक के संकेत मिल रहे है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 09 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 485.35 प्वाइंट्स यानी 0.58% की बढ़त के साथ 84,065.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 173.60 प्वाइंट्स यानी 0.68% के उछाल के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

टाइटन कंपनी, आयशर मोटर्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, ऑयल इंडिया, अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, बलरामपुर चीनी मिल्स, दिलीप बिल्डकॉन, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जुबिलेंट फूडवर्क्स, कर्नाटक बैंक, समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, टॉरेंट पावर, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, यूनाइटेड ब्रुअरीज, वेकफिट इनोवेशन्स और वॉकहार्ट आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के रिजल्ट पेश

Aurobindo Pharma Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अरबिंदो फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.6% बढ़कर ₹909.8 करोड़ और रेवेन्यू 8.4% उछलकर ₹8,645.9 करोड़ पर पहुंच गया।

BSE Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बीएसई का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 174% बढ़कर ₹601.8 करोड़ और रेवेन्यू 62% उछलकर ₹1,244.1 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं टैक्स पर खर्च तेजी से उछलकर ₹69.4 करोड़ से ₹198.74 करोड़ पर पहुंच गया।

Bata India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बाटा इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 12.6% बढ़कर ₹66.1 करोड़ और रेवेन्यू 2.8% उछलकर ₹944.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Gulf Oil Lubricants India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गल्फ ऑयल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 22% गिरकर ₹76.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 10.6% उछलकर ₹1,017.6 करोड़ पर पहुंच गया।

NRB Bearings Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एनआरबी बेयरिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 34.2% बढ़कर ₹28.6 करोड़ और रेवेन्यू 17.7% उछलकर ₹327.9 करोड़ पर पहुंच गया।

India Pesticides Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंडिया पेस्टिसाइड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 41% बढ़कर ₹22.7 करोड़ और रेवेन्यू 30.9% उछलकर ₹225.4 करोड़ पर पहुंच गया।

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर फाइजर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.2% बढ़कर ₹141.8 करोड़ और रेवेन्यू 19.9% उछलकर ₹645 करोड़ पर पहुंच गया।

Sansera Engineering Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सनसेरा इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.4% बढ़कर ₹68.7 करोड़ और रेवेन्यू 24.7% उछलकर ₹907.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Ramco Cements Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रामको सीमेंट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 111.4% बढ़कर ₹385.6 करोड़ और रेवेन्यू 6.2% उछलकर ₹2,105.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल गेन्स ₹188.6 करोड़ से बढ़कर ₹479 करोड़ पर पहुंच गया।

Linde India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लिंडे इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 66.2% बढ़कर ₹193.3 करोड़ और रेवेन्यू 15.7% उछलकर ₹701 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने 16 फरवरी से नीरज कुमार जुमरानी के इस्तीफे के बाद अजय कुमार शाह को अंतरिम सीएफओ के तौर पर नियुक्त किया है।

Gujarat State Fertilizers & Chemicals Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.1% बढ़कर ₹158.1 करोड़ और रेवेन्यू 4.5% उछलकर ₹2,941 करोड़ पर पहुंच गया।

Genus Power Infrastructures Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीनस पावर इंफ्रा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 147.5% बढ़कर ₹140.2 करोड़ और रेवेन्यू 85.8% उछलकर ₹1,122.4 करोड़ पर पहुंच गया।

ISGEC Heavy Engineering Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईजेक हैवी इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 76.5% बढ़कर ₹97.5 करोड़ और रेवेन्यू 16.3% उछलकर ₹1,738.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Navin Fluorine International Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नवीन फ्लोरीन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 121.8% बढ़कर ₹185.4 करोड़ और रेवेन्यू 47.2% उछलकर ₹892.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Texmaco Rail & Engineering Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 44.2% घटकर ₹42.8 करोड़ और रेवेन्यू 21.5% फिसलकर ₹1,041.6 करोड़ पर आ गया।

PNC Infratech Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पीएनसी इंफ्राटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.7% घटकर ₹76.8 करोड़ और रेवेन्यू 18.3% फिसलकर ₹1,200.7 करोड़ पर आ गया।

Neuland Laboratories Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नियूलैंड लैब का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 60% घटकर ₹40.6 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 10.5% उछलकर ₹439.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

सीगल इंडिया को मध्य प्रदेश के मोरेना सोलर पार्क में 220 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट 1 के डेवलपमेंट के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर से ₹1,700 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।

मैरिको की सहायक कंपनी मैरिको साउथ ईस्ट एशिया कॉर्पोरेशन (एमएसईए) ने वियतनाम की स्किनेटिक जॉइंट स्टॉक कंपनी में रणनीतिक निवेश के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। स्किनेटिक स्किनकेयर ब्रांड कैंडिड की मालकिन है और साथ ही लक्जरी क्लिनिकल स्किनकेयर ब्रांड मुराद का वियतनाम में इसके पास एक्स्क्लूसिव डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स है। रणनीतिक निवेश के हिस्से के रूप में तौर पर स्किनेटिक के मौजूदा शेयरधारकों से मैरिको साउथ ईस्ट एशिया ₹261.6 करोड़ में 75% हिस्सेदारी हासिल करेगी।

RailTel Corporation of India

रेलटेल को पश्चिम मध्य रेलवे से ₹454.94 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में स्थित 1,255 मेगावाट की खावड़ा-I सोलर पावा प्रोजेक्ट के ग्यारहवें हिस्से यानी 14.43 मेगावाट के कॉमर्शियल ऑपरेशंस शुरू होने का ऐलान किया है। इसके साथ ही एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ग्रुप की कॉमर्शियल कैपेसिटी बढ़कर 8,827.68 मेगावाट हो जाएगी।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने बड़े पैमाने पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नेशनल शिपबिल्डिंग प्रोग्राम को शुरू करने के उद्देश्य से एक कंसोर्टियम बनाने के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड के साथ एक एमओयू किया है।

ग्रेविटा इंडिया ने ₹565 करोड़ के शेयर खरीद समझौते के जरिए राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज में 100% तक इक्विटी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए समझौता किया है।

महाराष्ट्र के जीएसटी विभाग ने 8 फरवरी को इंडोको रेमेडीज की फैसिलिटीज का निरीक्षण पूरा किया। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक दस्तावेज जारी नहीं किया गया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड की राइट्स इश्यू कमेटी ने पार्टली पेड-अप इक्विटी शेयरों के लिए प्रति राइट्स इक्विटी शेयपर ₹450 के पेमेंट के लिए दूसरे और फाइनल कॉल नोटिस की रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी तय की है।

एनसीएलटी अहमदाबाद ने सांघी इंडस्ट्रीज और अंबुजा सीमेंट के स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है।

आरबीआई ने सिटी यूनियन बैंक के मौजूदा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजय आनंद को 1 मई, 2026 से तीन साल की अवधि के लिए एमडी और सीईओ बनाने को मंजूरी दे दी है।

बल्क डील्स

Tribhovandas Bhimji Zaveri

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने त्रिभोवंदास भीमजी जावेरी (टीबीजेड) के 5.49 लाख शेयर (0.82% इक्विटी) ₹170.68 के भाव से ₹9.38 करोड़ में बेच दिए। इससे पहले मालाबार गोल्ड ने 19 जनवरी को भी टीबीजेड में अपनी 0.79% हिस्सेदारी हल्की की थी। दिसंबर 2025 तक मालाबार गोल्ड की टीबीजेड में 2.89% हिस्सेदारी थी।

अपोलो टायर्स, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस, बीएमडब्ल्यू वेंचर्स, सीसीएल प्रोडक्ट्स (इंडिया), इमामी, जुबिलेंट इंग्रेविया, एनएचपीसी, पीटीएल एंटरप्राइजेज, आरआईटीईएस, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, और वेल्थ फर्स्ट पोर्टफोलियो मैनेजर्स के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट और नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की आज एक्स-डेट है।

सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पोजिशंस नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com