
इनफिनिक्स नोट 60 प्रो
Infinix Note 60 Pro: इनफिनिक्स नोट 60 प्रो जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह Infinix Note 50 Pro का सक्सेसर होगा। इस फोन का सोलर ऑरेंज वेरिएंट आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स के कॉस्मिक ऑरेंज वर्जन से मिलता-जुलता दिखता है। आईफोन के मिलते-जुलते लुक के कारण ये फोन कस्टमर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
इनफिनिक्स नोट 60 प्रो में आईफोन जैसा लुक
स्मार्टफोन मेकर इनफिनिक्स ने नाइजीरिया में अपने ऑफिशियल फेसबुक हैंडल के जरिए इनफिनिक्स नोट 60 प्रो के लॉन्च की घोषणा की। लॉन्च की तारीख अभी सीक्रेट रखी गई है लेकिन कंपनी की तरफ से शेयर की गई टीजर इमेज में फोन सिल्क ग्रीन, सोलर ऑरेंज और टोरिनो ब्लैक कलर में दिखाई दे रहा है। सोलर ऑरेंज वेरिएंट आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स के कॉस्मिक ऑरेंज वर्जन से मिलता-जुलता दिखता है।
इनफिनिक्स ने शेयर किए अपकमिंग नोट सीरीज के फोन के ऑफिशियल टीजर
इनफिनिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपकमिंग नोट सीरीज के फोन के ऑफिशियल टीजर शेयर किए हैं। इसमें इसके डिज़ाइन, कलर्स और मुख्य फीचर्स का खुलासा किया गया है। यह तीन अलग-अलग रंगों में अवेलेबल होगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। Infinix Note 60 Pro में स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा। Infinix Note 60 लाइनअप को इनफिनिक्स नोट 60 और नोट 60 अल्ट्रा मॉडल्स के साथ लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है। इनफिनिक्स नोट 60 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले होगा।
कैमरा और डिस्प्ले
ऑफिशियल तस्वीरों में इनफिनिक्स नोट 60 प्रो को बड़े, किनारे से किनारे तक फैले रियर कैमरा डिजाइन के साथ दिखाया गया है। इसमें रियर मैट्रिक्स डिस्प्ले है जो कैमरा आइलैंड में बनी एक छोटी मिनी-एलईडी स्क्रीन है जो आरओजी फोन 9 प्रो और नथिंग फोन 3 जैसे फोन में देखे गए डिजाइन के जैसे ही है। यह भी कन्फर्म हो चुका है कि फोन में मेटल बॉडी होगी।
बैटरी में छह साल की सेल्फ-हीलिंग टेक्नोलॉजी
इनफिनिक्स नोट 60 प्रो में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 5G चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले होने बात कन्फर्म हो चुकी है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D IceCore VC चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का नाइट मास्टर कैमरा भी होगा। इसमें 90W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि बैटरी में छह साल की सेल्फ-हीलिंग टेक्नोलॉजी है।
इनफिनिक्स नोट 60 और इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा मॉडल भी आने की उम्मीद
इनफिनिक्स नोट 60 प्रो के अलावा नई नोट सीरीज में इनफिनिक्स नोट 60 और इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा मॉडल शामिल होने की संभावना है। इनफिनिक्स ने CES 2026 में नोट 60 सीरीज की झलक पहली बार दिखाई थी। ये कंपनी के पहले स्मार्टफोन होंगे जो सैटेलाइट कम्यूनिकेशन को सपोर्ट करेंगे जिससे यूजर्स कमजोर या नेटवर्क कवरेज न होने वाले एरिया में भी कॉल और मैसेज कर सकेंगे। इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा के जल्द लॉन्च होने की बात कन्फर्म हो चुकी है और यह इनफिनिक्स का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे इटली की डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें
Oppo K14x 5G का लॉन्च आज, दो कलर में आएगा डुअल रियर कैमरा वाला फोन, जानें और फीचर्स
Read More at www.indiatv.in