सीएम योगी, बोले- दुश्मन आंख लगाए बैठा है, अगर बंट गए तो कटने के लिए रहना तैयार

सीतापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को सीतापुर जिले के शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम (Tapodham Ashram) में पहुंचे थे। इस दौरान मूर्ति स्थापना दिवस, नई बिल्डिंग सभागार व अमृत धारा नवनिर्मित फव्वारे के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताओं के बहकावे में न आएं। जो देश को जाति के नाम पर बांट रहे हैं। उनसे बच कर रहना है। सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। बांग्लादेश (Bangladesh) में दलित हिन्दू मर रहे हैं। इस पर कोई नहीं बोल रहा है। हिन्दू संगठन ही विरोध में आवाज उठा रहे हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार ने पहली बार सदन में पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, राज्य में बढ़ी है प्रति व्यक्ति आय, जानिए डिटेल
पढ़ें :- कानपुर नगर के सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी अनुभवहीन व कनिष्ठ चिकित्सकों को महत्वपूर्ण तैनाती देकर चला रहे हैं वसूली गैंग, शासनादेश का है खुला उल्लंघन

जो वर्तमान में चेतता है भविष्य भी उसी का बेहतर होता है, भूतकाल में हम बंटे थे इसलिए कटे थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर है। देश का दुश्मन आंख लगाए बैठा है। अगर बंट गए तो कटने के लिए तैयार रहना। जो वर्तमान में चेतता है भविष्य भी उसी का बेहतर होता है। भूतकाल में हम बंटे थे इसलिए कटे थे। जब संस्कृति की रक्षा के साथ विकास होता है तो उसके परिणाम भी बेहतर होते हैं। उन्होने कहा कि बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा, अब इसे कोई रोक नहीं सकता। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। हमारे देश का स्वर्णिम इतिहास रहा है। हम सबको अपने इतिहास पर गर्व करना चाहिए। जो देश अपने इतिहास पर गर्व नहीं करता है वह कभी प्रगति नहीं कर सकता है।

सनातन ने हर एक को आगे बढ़ने का दिया अवसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन ने हर एक को आगे बढ़ने का मौका दिया। देश में मुगल आये, अंग्रेज आये। सबने हमारे धर्म और संस्कृति पर प्रहार किया। मुगलों ने तो देश को लूटा ही था वहीं अंगेजों ने आश्रम पद्धति को खत्म करने का काम किया। भारत के आंतरिक ढांचे को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। देश में जो भी आया उसे शरण मिली, लेकिन कुछ लोगों ने शरणार्थी धर्म नहीं निभाया। सभी ने देश को लूटने का काम किया। हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन में पहला ग्रास गो माता और अंतिम ग्रास कुत्ते को दिया जाता है। यहां चींटी को को भी आटा डालते हैं। कितना भी जहरीला सांप हो उसे भी नागपंचमी पर दूध पिलाते हैं। यह सनातन में ही संभव है। दुनिया की तमाम संस्कृति और सभ्यता समाप्त हो गईं, लेकिन वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देने वाली भारत की सनातम परंपरा समय के साथ आगे बढ़ती ही गई।

Read More at hindi.pardaphash.com