नथिंग Phone 4a और Phone 4a Pro के भारत में जल्द लॉन्च की उम्मीद; कीमत, प्रोसेसर पर मिले ये हिंट

Nothing Phone- India TV Hindi
Image Source : NOTHING
नथिंग फोन

Nothing Phone 4a: नथिंग अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Phone 4a सीरीज के तहत लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने नए डिवाइस के लॉन्च के बारे में हिंट देना शुरू कर दिया है जिससे लगता है कि जल्द ही लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि इस बार कंपनी फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं करेगी और सिर्फ Phone 4a और Phone 4a Pro मॉडल्स पर ही फोकस करेगी।

लॉन्च टीजर

कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है जिसमें ‘A’ अक्षर और ‘Soon’ लिखा है। यह Phone 4a सीरीज़ के लॉन्च का संकेत है। ये डिवाइस Phone 3a और Phone 3a Pro की जगह लेंगे। टीजर से साफ है कि कंपनी लॉन्च की तैयारियों में जुटी है।

कई सर्टिफिकेशन साइट पर दिखे फोन

नथिंग फोन 4ए और फोन 4ए प्रो को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया है। इन डिवाइस को यूरोपीय आर्थिक समुदाय के डेटाबेस में लिस्टेड किया गया था जिनके मॉडल नंबरों को इन दोनों फोन्स से जुड़ा माना जा रहा है। स्टैंडर्ड फोन 4ए को पहले भारतीय और यूएई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर भी देखा गया था। इस तरह की लिस्टिंग आमतौर पर प्रोडक्ट लॉन्च से ठीक पहले की जाती है और इससे हिंट मिलता है कि ये फोन भारत और अन्य बाजारों में बहुत जल्द लॉन्च हो सकते हैं।

इस साल कोई फ्लैगशिप फोन नहीं

नथिंग ने पहले ही बता दिया है कि वह इस साल कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी बल्कि वह फोन 4ए लाइनअप पर फोकस कर रही है। यह कदम हाई-मिड कैटेगरी के बाजार पर कंपनी के डायरेक्ट फोकस को दिखाता है जहां कॉम्पीटीशन तगड़ा है और मांग बहुत ज्यादा है।

कितनी हो सकती है कीमत

इस साल कीमतों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। Nothing Phone 4a की कीमत लगभग 475 डॉलर होगी जो भारत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत लगभग 43,000 रुपये के बराबर है। Phone 4a प्रो लगभग 540 डॉलर या लगभग 49,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है। यह Phone 3a सीरीज की तुलना में एक बड़ी छलांग है, जिसे भारत में काफी कम कीमत पर लॉन्च किया गया था।

प्रोसेसर

नथिंग फोन 4a में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का प्रोसेसर होगा जबकि प्रो मॉडल में शायद इससे भी ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का प्रोसेसर चिप होगा। दोनों फोनों में हाई रैम और स्टोरेज कैपसिटी होगी जो उन यूजर्स को टार्गेट करती है जो फ्लैगशिप फोनों पर स्विच नहीं करना चाहते।

ये भी पढ़ें

मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट पर एक्स्ट्रा प्लेटफॉर्म फीस क्यों दें जब आपके पास हैं कई कमाल के ऑप्शंस

Read More at www.indiatv.in