लखनऊ। यूपी में भ्रष्टाचार खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। इसी बीच सोमवार को हमीरपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ा ऐक्शन हुआ है। यहां जिला उद्योग कार्यालय में तैनात तीन अधिकारियों, सहायक आयुक्त उद्योग/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार, को ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर कथित अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस बारे में राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) ने जानकारी दी है।
पढ़ें :- कानपुर नगर के सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी अनुभवहीन व कनिष्ठ चिकित्सकों को महत्वपूर्ण तैनाती देकर चला रहे हैं वसूली गैंग, शासनादेश का है खुला उल्लंघन
Read More at hindi.pardaphash.com