6799 रुपये में लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाला फोन, बिना नेटवर्क भी कॉल कराने में सक्षम और धांसू फीचर्स से लैस

A100- India TV Hindi
Image Source : ITEL
ए100 स्मार्टफोन

A100 Smartphone In India: itel ने भारत में अपना A100 फोन लॉन्च कर दिया है और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्यूरेबिलिटी बताई जा रही है। इसके साथ ही इस फोन को खासा अफोर्डेबल भी बताया जा रहा है। इस फोन की विशेषताओं की बात करें तो इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) मिला हुआ है जिसके दम पर इसके यूजर्स को खासा भरोसा मिलता है कि इस फोन को रफ-टफ एनवायरमेंट में बखूबी चलाया जा सकता है। itel के देश में 11 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हैं और इसके 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स हैं और 1000+ सर्विस सेंटर्स हैं और ये इलेक्ट्रोनिक्स का जाना-माना ब्रांड है। 

फोन में नेटवर्क के बिना भी कॉल करने की सुविधा

ये फोन Ultralink से कनेक्टेड है जिसके आधार पर इस फोन में तब भी कनेक्टिविटी मिल पाएगी जब आसपास नेटवर्क कनेक्टिविटी ना हो। इस फोन को आप दो RAM वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं (3+5) और (4+8) जीबी और इसके साथ 64 जीबी ROM का फायदा आपको मिलता है। 

A100 की कीमत क्या हैं

A100 के 3 जीबी वेरिएंट के लिए आपको केवल 6799 रुपये खर्च करने होंगे और 4 जीबी वेरिएंट के लिए आपको 7499 रुपये खर्च करने होंगे। इस फोन को आप रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद पाएंगे। 

itel A100 तीन कलर्स में आता है

ये फोन तीन कलर्स में आता है जिनमें टाइटेनियम गोल्ड, सिल्क ग्रीन और प्योर ब्लैक कलर्स शामिल हैं। 

फोन की और खासियतें

A 100 में आपको 6.6-इंच 90Hz HD+ का डिस्प्ले मिलेगा और ये फोन DTS पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन में वाइब्रेंट कलर्स, शार्प पिक्चर क्लैरिटी और अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल्स का मजा आपको मिलेगा। 

कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में 8MP का रियर कैमरा मिलेगा और इसमें एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग का फीचर भी मिल रहा है जो इस फोन के जरिए ली जाने वाली तस्वीरों को ज्यादा शार्प बना सकता है।

प्रोसेसर 

A100 में ऑक्टा कोर यूनिसॉक T7100 प्रोसेसर मिलेगा जो एंड्रॉएड 15 गो से लैस होगा। A100 फोन में आपको सीमलेस मल्टीटास्किंग, स्मूथ गेमिंग और आसान वीडियो कॉलिंग का मजा मिलेगा। सिक्योरिटी और ईजी एक्सेस के लिए आपको फेस अनलॉक और साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो प्रोटेक्शन और कन्वीनियेंस दोनों का ही फायदा मुहैया कराएगा।

बैटरी

इस फोन में 5000mAh बैटरी होगी और ये 10W चार्जर के साथ आएगा। इस डिवाइस में ऑल-डे परफॉर्मेंस का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें

एप्पल MacBook प्रो का इंतजार जल्द होगा खत्म, 2026 में ही आ जाएंगे कई नए मैक मॉडल्स

Read More at www.indiatv.in