
Wheel Of Fortune India: शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में अब तक अनु मलिक, मौनी रॉय, करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख, तुषार कपूर, साजिद खान जैस सेलेब्स नजर आ चुके हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है. प्रोमो में तीन फीमेल कंटेस्टेंट नजर आ रही है, जो शो के होस्ट और एक्टर अक्षय कुमार के साथ बारगेनिंग करती दिख रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनके बीच किस बात को लेकर बारगेनिंग हो रही है.
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का मजेदार प्रोमो
आने वाले एपिसोड के प्रोमो में पूजा, मान्या, फॉजिया नाम की कंटेस्टेंट दिख रही है. अक्षय कुमार तीनों को 20,000 रुपए देकर किसी भी वॉवेल को खरीदने का ऑफर देते हैं. जैसे ही अक्षय ने वॉवेल खरीदने की कीमत उन्हें बताया, वैसे ही तीनों इस पर उनसे डिस्काउंट मांगने लगी. मान्या कहती है कि, सर हमें डिस्काउंट चाहिए.यह सुनकर अक्षय हैरान हो जाते हैं. फिर मान्या कहती है, सर हमें कम से कम 5000 का तो डिस्काउंट चाहिए. यह सुनकर अक्षय उसे जवाब देते हैं कि मैं होस्ट हूं ठेले वाला नहीं हूं. ये सुनकर तीनों कंटेस्टेंट हंसने लगती है.
View this post on Instagram
एक व्हील और कई सारे इनाम
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ पैसा, प्राइज और पजल का खेल है. एक व्हील और पजल बोर्ड पर कंटेस्टेंट की किस्मत टिकी होती है. देखा जाए तो यह सिर्फ एक व्हील नहीं है बल्कि कंटेस्टेंट के लिए पैसों की चक्की है. गेम के हर राउंड में एक साथ तीन कंटेस्टेंट हिस्सा लेते हैं. पहले सबको एक-एक कर के व्हील को घुमाने का मौका मिलता है. दूसरी ओर आने वाले टर्न में जिसके पास ज्यादा रकम होती है उसकी व्हील को घुमाने की बारी पहले आती है. सभी अपनी टर्न में व्हील को घुमाते हैं और अपनी किस्मत को आजमाते हैं.
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार और साजिद खान एक-दूसरे को क्यों कहते हैं ‘सुंडी’?
The post Wheel Of Fortune: 5000 के डिस्काउंट पर अड़ी कंटेस्टेंट्स, अक्षय बोले- ठेले वाला समझ रखा है क्या? appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com