Stock market : निफ्टी लगभग 160 अंकों की तेजी के साथ 25800 के ऊपर टिका, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर – stock market nifty surged by nearly 160 points and held above 25800 keep an eye on these key levels today

Stock market : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम है। ऊपरी स्तरों से दबाव के बावजूद निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 25800 के ऊपर टिका हुआ है। SBI, RIL, L&T और टाइटन जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज कर रहे आउटपरफॉर्म कर रहे हैं।

शानदार नतीजों के बाद SBI करीब 6 परसेंट दौड़ा

SBI ने PSU बैंकों में जोश भरा है। शानदार नतीजों के बाद SBI करीब 6 परसेंट दौड़ा। निफ्टी का टॉप गेनर बनने के साथ यह स्टॉक अपने लाइफ हाई पर पहुंच है। वहीं सेक्टर इंडेक्स भी करीब 3.25 परसेंट मजबूत हुआ है। सरकारी बैंकों के अलावा रियल्टी,कैपिटल मार्केट और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में जोरदार तेजी है। यह तीनों सेक्टर इंडेक्स 1.5 परसेंट से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। रियल्टी शेयरों में गोदरेज प्रॉपर्टीज 5 परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है।

कोटक बैंक करीब 1 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार

तेजी वाले शेयरों की बात करें तो कोटक बैंक करीब 1 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। वहीं, वोडाफोन आइडिया भी भागा है। साथ ही शानदार नतीजों से SCI भी सरपट दौड़ रहा है।, उधर APL अपोलो और भारती एयरटेल भी मजबूत नजर आ रहे हैं। मणप्पुरण, इंफो एज और DLF भी चढ़े हैं।

रिजल्ट इम्पैक्ट

तीसरी तिमाही में दमदार नतीजों से कल्याण ज्वेलर्स चमका है। यह शेयर करीब 11 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं JK टायर, महानगर गैस और WHIRLPOOL में भी खरीदारी दिख रही है। उधर रिजल्ट के बाद श्री सीमेंट वायदा का टॉप लूजर बना है।

बाजार में अब क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25783-25831 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25913-25948/26013 है। इसके लिए पहला बेस 25556-25613 पर और बड़ा बेस 25467-25515 पर है। शुक्रवार को फिर बेस-1 से मजबूत रिवर्सल आया, कॉल राइटर्स ने 25700 को हिट किया। FIIs की कैश में खरीदारी रहा, इंडेक्स में फिर बिकवाली हुई। थोड़े शॉर्ट जुड़े, अब 1.50 Lk नेट शॉर्ट है।

FIIs कॉन्ट्रैक्ट्स में पुट शॉर्ट हुए, 25500-550 के अहम सपोर्ट पर फोकस करने की राय होगी। 25800-900-26000 पर भारी कॉल शॉर्ट जोन है। 25500-600 (एवरेजेज के साथ) पर पुट है। ग्लोबल हैंडओवर काफी मजबूत है। इससे ज्यादा अहम नैस्डैक और ओवरसोल्ड निफ्टी IT है।

आज ट्रेड की दो स्थितियां बनती हैं। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदें या रजिस्टेंस-1 के ऊपर खरीदारी करें। बजट और ट्रेड डील के एलान के बाद रजिस्टेंस-1 सबसे अहम सप्लाई जोन होगा। रजिस्टेंस-1 के ऊपर रजिस्टेंस-2 (सबसे ज्यादा कॉल जोन) में जाने की तैयारी करेगा। गैपअप के बाद रजिस्टेंस-1 सपोर्ट बनेगा, बेस-1 की ओर रिट्रेसमेंट को चेज करना बेहतर रहेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60367-60557 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60853-60919/61067 पर है। इसके लिए पहला बेस 59684-59842 पर और बड़ा बेस 59409-59515 पर है। अभी भी 60000 पर, 10/20DEMA की ओर गिरावट में खरीदारी कारगर रही। मजबूत ग्लोबल हैंडओवर और SBI के मजबूत नतीजो से तेजी की संभावना है। 60000 पर अभी भी सबसे ज्यादा कॉल-पुट राइटर्स जोन है। 60500 पर थोड़े कॉल हैं।

आज निफ्टी बैंक में ट्रेड जोन का अनुमान लगाना थोड़ा कठिन होगा। ओपनिंग पर फोकस करें, रजिस्टेंस-1 के ऊपर तेजी में रजिस्टेंस-2 भी मुमकिन है। गैपअप के बाद 60000-60200 की ओर किसी भी रिट्रेसमेंट एंट्री का बेहतर मौका होगा।

Market cues : मार्केट सेंटीमेंट में और सुधार होने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 25800–26000 के ज़ोन में बड़ा रेजिस्टेंस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com