टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹4.55 लाख करोड़ बढ़ा, कौन रहा सबसे ज्यादा फायदे में? – combined market valuation of eight of the top 10 most valued firms jumped by rs 4 55 lakh crore last week reliance industries biggest winner

शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप कुल मिलाकर 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक फायदे में रही। बीते सप्ताह सेंसेक्स 2857.46 अंक या 3.53 प्रतिशत उछल गया। टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर फायदे में रहीं। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।

मुनाफे में रहने वाली 8 कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,55,336.36 करोड़ रुपये बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,41,887.97 करोड़ रुपये बढ़कर 19,63,358.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह LIC का मार्केट कैप 64,926.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,198.54 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 52,516.39 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,288.64 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 52,476.97 करोड़ रुपये चढ़कर 10,06,258.82 करोड़ रुपये बढ़कर करोड़ रुपये रहा।

Bajaj Finance का मार्केट कैप 48,659.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,830.20 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 45,460.79 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,84,353.06 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 32,350.28 करोड़ रुपये बढ़कर 14,48,249.63 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 17,058.03 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,482.18 करोड़ रुपये हो गया।

बाकी 2 कंपनियों को कितना नुकसान

इस तेजी के उलट TCS का मार्केट कैप 88,172.8 करोड़ रुपये घटकर 10,64,242.35 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 63,462.66 करोड़ रुपये घटकर 6,26,067.95 करोड़ रुपये पर आ गया। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स की टॉप कंपनी बनी रही। इसके बाद HDFC Bank, भारती एयरटेल, TCS, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

नए शुरू हो रहे सप्ताह में 11 फरवरी को NSE SME पर ​Grover Jewells और Brandman Retail की लिस्टिंग होने वाली है। 13 फरवरी को NSE SME पर Biopol Chemicals और BSE SME पर PAN HR Solutions के लिस्ट होने की उम्मीद है।

Read More at hindi.moneycontrol.com