बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन बाद भी दिखा बॉर्डर 2 का जलवा, 9 दिनों में ही फीकी पड़ी मर्दानी 3 की चमक, देखें कलेक्शन

Border 2 Vs Mardaani 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ हैं सनी देओल की मेगा बजट फिल्म ‘बॉर्डर 2’, तो दूसरी ओर रानी मुखर्जी की दमदार क्राइम थ्रिलर ‘मर्दानी 3’. दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन दर्शकों की नजरें इनकी कमाई पर टिकी हुई हैं. हालांकि, अब तक के मुताबिक, इस क्लैश में सनी देओल की फिल्म ने बाजी मार ली है, जबकि ‘मर्दानी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

बॉर्डर 2 की कमाई

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तूफान ला दिया था. देशभक्ति और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. फिल्म ने पहले ही दिन करीब 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये की कमाई कर फिल्म ने साफ कर दिया कि यह लंबी रेस का घोड़ा है. चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपये बटोर लिए. हालांकि, पहले हफ्ते के बाद ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गई. 

बॉर्डर 2 का डे वाइज कलेक्शन

Day 1 30 Cr
Day 2 36.5 Cr
Day 3 54.5 Cr
Day 4 59 Cr
Day 5 20 Cr
Day 6 13 Cr
Day 7 11.25 Cr
Day 8 10.75 Cr
Day 9 17.75 Cr
Day 10 22.5 Cr
Day 11 5.75 Cr
Day 12 5.75 Cr
Day 13 4.15 Cr
Day 14 3.5 Cr
Day 15 2.85 Cr
Day 16 4.25 Cr
Total Collection 301.50 Cr

पांचवें दिन फिल्म ने 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद भी फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह से थमा नहीं. आठवें और नौवें दिन भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की और दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर उछाल देखने को मिला. अब तक ‘बॉर्डर 2’ करीब 301 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है. 

कैसा रहा मर्दानी 3 का हाल?

वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है. इस फिल्म में रानी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और रानी की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई. हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म उतना कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी उम्मीद की जा रही थी. ‘मर्दानी 3’ ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक कलेक्शन किया, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी. 

मर्दानी 3 का डे वाइज कलेक्शन

Day 1 4 Cr
Day 2 6.25 Cr
Day 3 7.25 Cr
Day 4 2.25 Cr
Day 5 2.6 Cr
Day 6 2.1 Cr
Day 7 1.85 Cr
Day 8 1.85 Cr
Day 9 2.75 Cr
Total Collection 30.90 Cr

नौवें दिन फिल्म ने करीब 2.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दसवें दिन इसका कलेक्शन बहुत कम बताया जा रहा है. वीकेंड पर भी फिल्म को कोई खास फायदा नहीं मिल पाया. अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नई फिल्मों की एंट्री के बाद ‘मर्दानी 3’ के लिए टिके रहना और भी मुश्किल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: फिर बदली अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, मई से पहले सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

The post बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन बाद भी दिखा बॉर्डर 2 का जलवा, 9 दिनों में ही फीकी पड़ी मर्दानी 3 की चमक, देखें कलेक्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com