
Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से जिस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का इंतजार किया जा रहा था, उसकी रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है. लेकिन इस बार फिल्म अब जल्दी सिनेमाघरों में आने वाली है. पहले जहां मेकर्स ने इसे मई 2026 में रिलीज करने का ऐलान किया था, वहीं अब फिल्म 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. अक्षय कुमार एक बार फिर अपने फेवरेट जॉनर हॉरर-कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है.
View this post on Instagram
‘भूल भुलैया’, ‘हाउसफुल’ और ‘भूत पुलिस’ जैसी फिल्मों के बाद फैंस उन्हें इस अंदाज में दोबारा देखने के लिए बेकरार हैं. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिनके साथ अक्षय की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता और असरानी जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे.
इस अंदाज में अक्षय ने किया ऐलान
अक्षय कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. उन्होंने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें एक काली बिल्ली नजर आती है. बिल्ली टेबल पर रखे कैलेंडर को खुरचती है, जिसमें मई का महीना खुला होता है. अचानक कैलेंडर गिर जाता है और दूध फैलकर अप्रैल के पन्ने पर चला जाता है. बिल्ली 10 तारीख को चाटती हुई दिखाई देती है. अक्षय ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘भूत बांग्ला का काउंटडाउन रिवाइंड! 15 मई नहीं, 10 अप्रैल को मिलते है थिएटर्स में.’
एकता कपूर भी दिखी एक्साइटेड
फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि ‘नागिन’ के बाद अब ‘भूत’ जल्दी दरवाजा खोलने वाला है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए करीब 15 साल का इंतजार रहा है, जो अब खत्म होने वाला है. मेकर्स के मुताबिक, अप्रैल महीना बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अनुकूल माना जा रहा है, जहां फिल्म को कम टक्कर मिलेगी और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का पूरा मौका मिलेगा. साथ ही, अक्षय कुमार भी चाहते हैं कि उनकी हर फिल्म को थिएटर में स्पेस मिले, ताकि ऑडियंस फिल्म को पूरी तरह एंजॉय कर सके.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, जानें 16वें दिन शाम 5 बजे तक की कमाई
The post फिर बदली अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, मई से पहले सिनेमाघरों में मचेगा तहलका appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com