तानाशाह मोदी सरकार याद रखे, हर कदम पर आदिवासियों के साथ हैं, हम उनके अधिकार छिनने नहीं देंगे : राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर, उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए ज़मीन उनकी मां है। जंगल उनके लिए केवल पेड़ नहीं हैं, उसमें उनकी आस्था बसती है। उनकी रोज़ी-रोटी, उनकी संस्कृति, उनका अस्तित्व-सब कुछ जंगलों से जुड़ा है।

पढ़ें :- राहुल-प्रियंका का पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सनसनीखेज आरोप, बोले-नीट छात्रा के कथित रेप और हत्याकांड के खिलाफ उनकी आवाज को दबाने की है कोशिश
पढ़ें :- अखिलेश ने भारत-US ट्रेड डील पर कसा तंज, बोले- जनता भाजपा से ये पूछ रही है कि ज़ीरो बड़ा या 18?

लेकिन मोदी सरकार अडानी जैसे मित्रों के फायदे के लिए आदिवासी समाज के अधिकार छीन रही है, उनके जंगल और जमीनों पर कब्जा कर रही है, उन्हें प्रताड़ित कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि ये तानाशाह सरकार याद रखे, हम हर कदम पर आदिवासियों के साथ हैं, उनके अधिकार छिनने नहीं देंगे।

Read More at hindi.pardaphash.com