
Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा ने पहली बार खुलकर अपनी भावनाओं और सोच को सामने रखा है. उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए इस वक्त सबसे जरूरी चीज मेंटल पीस है, जिसे वो किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं कर सकतीं.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तारा ने बताया कि उनके लिए सफलता का मतलब सिर्फ नाम और शोहरत नहीं है, बल्कि अंदर से संतुलित और शांत रहना ही असली कामयाबी है. उनका मानना है कि अगर इंसान खुद के साथ सुकून में है, तो बाहर की दुनिया अपने आप आसान हो जाती है.
मेंटल पीस को बनाया प्रायोरिटी
तारा सुतारिया ने कहा कि कैमरों के बीच बड़ी होने की वजह से उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने डर और घबराहट को समझना सीख लिया था. उन्होंने आत्म-चिंतन को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया. तारा के मुताबिक, हर इंसान खुद जानता है कि उसे किस तरह अपने मन को शांत रखना है. यही समझ उन्हें मुश्किल दौर में मजबूत बनाती है.
ब्रेकअप की खबरों के बीच बनी रहीं संयमित
साल की शुरुआत में तारा और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. खासतौर पर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं. हालांकि तारा ने कभी भी इन अफवाहों को हवा नहीं दी और न ही किसी पर सीधा आरोप लगाया. उन्होंने नकारात्मक चर्चाओं से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा.
निजी जिंदगी पर खींची साफ लकीर
तारा पहले भी साफ कर चुकी हैं कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. उनके मुताबिक, शोहरत के साथ आने वाली जांच-पड़ताल को संतुलन और गरिमा के साथ संभालना जरूरी है. परिवार और करीबी दोस्तों का साथ उन्हें मुश्किल वक्त में स्थिर बनाए रखता है.
आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारे दिखाई देंगे. 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी.
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में फिर चलेगा सैयारा का जादू, थिएटर्स में होगी री-रिलीज
The post ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का बड़ा बयान, मेंटल पीस को लेकर कह दी ये बात appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com