SBI Q3 Results: भारतीय स्टेट बैंक का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 24% बढ़ा, NPA में गिरावट – sbi q3 results net profit rises more than 24 percent income jumps 9 percent npa down state bank of india

SBI December Quarter Results: भारतीय स्टेट बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24.48 प्रतिशत बढ़कर 21028.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 16891.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 45190 करोड़ रुपये रही। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 41445 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसकी कुल इनकम 9.6 प्रतिशत बढ़कर 140914.65 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 128467.39 करोड़ रुपये थी।शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 3.12 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 3.15 प्रतिशत था। स्लिपेज रेशियो 0.40 प्रतिशत दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4,62,489.35 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 70,900.63 करोड़ रुपये रहा था।

एसेट क्वालिटी कितनी सुधरी

दिसंबर 2025 तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में और सुधार आया है। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.57 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 2.07 प्रतिशत था। एक तिमाही पहले यह 1.73 प्रतिशत रहा था। नेट NPA रेशियो 0.39 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 0.42 प्रतिशत और दिसंबर 2024 तिमाही में 0.53 प्रतिशत था।

सोमवार को चढ़ सकता है SBI का शेयर

SBI के शेयर में सोमवार, 9 फरवरी को तेजी दिख सकती है। वर्तमान कीमत BSE पर 1066.40 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 9.84 लाख करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक साल में 41 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं एक महीने में इसने 11 प्रतिशत की तेजी देखी है। शेयर का BSE पर 52 वीक का एडजस्टेड हाई 1090 रुपये और एडजस्टेड लो 679.65 रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com