
Market This week: बजट के लंबे हफ़्ते में, इंडियन इक्विटी इंडेक्स लगातार दूसरे हफ़्ते बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे। इसकी वजह DII का लगातार सपोर्ट, FII का खरीदार का बनना, US-इंडिया ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान और RBI की पॉलिसी के मुताबिक नतीजे रहे। हालांकि, US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और IT स्टॉक्स के खराब परफॉर्मेंस ने इन्वेस्टर के सेंटिमेंट पर थोड़ा असर जरुर डाला।
6 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में BSE सेंसेक्स 1,310.62 पॉइंट्स यानी 1.59 फीसदी बढ़कर 83,580.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 373.05 पॉइंट्स यानी 1.47 फीसदी बढ़कर 25,693.70 पर बंद हुआ।
6 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Aarti Industries, Balkrishna Industries, FSN E-Commerce Ventures, Hitachi Energy India, Lloyds Metals and Energy, Gujarat Fluorochemicals, Escorts Kubota, KEI Industries, MRF, Crompton Greaves Consumer Electrical, Premier Energies, Whirlpool of India, Bharti Hexacom, and Dixon Technologies में 10–18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली ।
जबकि Bharat Dynamics, Hexaware Technologies, Cochin Shipyard, PB Fintech, Rail Vikas Nigam, and KPIT Technologies मिडकैप के टॉप लूजर रहें।
वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी चढ़ा। VTM, Gokaldas Exports, Garware Hi-Tech Films, Faze Three, United Foodbrands, Pokarna, Nelcast, Kabra Extrusion Technik, Avanti Feeds, ADF Foods Industries, Indo Count Industries, Sterlite Technologies, Sindhu Trade Links, GNA Axles, Quality Power Electrical Equipments, Steelcast, Kitex Garments, Sigachi Industries, Suven Life Sciences, Sri Adhikari Brothers Television, and Avalon Technologiesमें 20 फीसदी तक उछले।
वहीं दूसरी तरफ Arisinfra Solutions, IRIS RegTech Solutions, Websol Energy System, Indo Farm Equipment, Intellect Design Arena, Kamat Hotels (India), Hindustan Copper, ASM Technologies, Transindia Real Estate, CarTrade Tech, MOIL, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Zuari Agro Chemicals, and Zydus Wellness में 13-23 फीसदी की तक गिरावट देखने को मिली।
बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स इस हफ्ते 1.6 फीसदी चढ़ा। CG Power and Industrial Solutions, Power Grid Corporation of India, Adani Green Energy, Adani Energy Solutions, Adani Power, Waaree Energies, Power Finance Corporation, and Adani Enterprises में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।
जबकि Hindustan Aeronautics, Meesho, Info Edge India, Infosys, Tech Mahindra, LTIMindtree, Varun Beverages, and Mazagon Dock Shipbuilder में गिरावट रही।
इस हफ्ते के दौरान Reliance Industries के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद Bharti Airtel, ICICI Bank, और Power Grid Corporation of India का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ Tata Consultancy Services, Infosys और HCL Technologies के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली।(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
इस हफ़्ते विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) नेट बायर्स बने, उन्होंने ₹2,645.53 करोड़ के इक्विटी खरीदे, जबकि घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹2,892.14 करोड़ की नेट खरीदारी के साथ बाज़ार को सपोर्ट देना जारी रखा।
भारतीय रुपया तीन हफ़्ते से चली आ रही गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए 6 फरवरी को 133 पैसे बढ़कर 90.66 पर बंद हुआ, जबकि 30 जनवरी को यह 91.99 पर था। इस दौरान रुपया 91.83 से 90.07 के बीच कारोबार करता रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंफ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 3 – 5 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, निफ्टी IT इंडेक्स में 6.3 फीसदी, निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 5.2 फीसदी और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
Copper Demand in India:कॉपर की घरेलू खपत में बढ़त संभव, अगले 2 सालों में 10-12% बढ़ सकती है डिमांड- ICRA
Read More at hindi.moneycontrol.com