Trading plan : इस बाजार में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत, कम शेयर लें लेकिन भरोसे वाले शेयरों पर ही लगाएं दांव – trading plan you need to be a little cautious in this market buy fewer shares but invest only in reliable stocks

Stock Market today : खराब ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार में शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी 25600 के ऊपर टिका हुआ है। हलांकि मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों का अंडरपरफॉर्मेंस जारी है। दोनों इंडेक्स 0.75 फीसदी तक टूटे हैं। US में टेक्नोलॉजी शेयरों में आई बिकवाली से IT सेक्टर का मूड खराब हुआ है। आज इसमें लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है। आज भी इंडेक्स करीब 2 फीसदी फिसला है। टेक महिद्रा और TCS वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही मेटल, सरकारी बैंक,कैपिटल मार्केट,ऑटो और फार्मा में भी गिरावट है। लेकिन FMCG शेयरों में अच्छी तेजी आई है।

अच्छे नतीजों के दम पर भारती एयरटेल भागा है। ये शेयर करीब 2 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। तिमाही आधार पर इसके रेवेन्यू में साढ़े तीन परसेंट का इजाफा हुआ है। साथ ही 5G सब्सक्राबर में भी बढ़ोतरी हुई है। उधर रिजल्ट के बाद भारती हेक्सकॉम करीब 5 परसेंट दौड़ा है।

रिजल्ट के बाद LIC भारती एयरटेल ने रफ्तार पकड़ी है। ये शेयर करीब 7 परसेंट उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 17% की बढ़ोतरी हुई है। उधर नतीजों के बाद KAYNES टेक का शेयर करीब 3 परसेंट फिसला है। वहीं हाल की लिस्टिंग फिजिक्सवाला भी 4 परसेंट नीचे है। चांदी में हाहाकार जारी है। MCX पर इसका दाम 2.30 लाख के नीचे फिस गया है। इसका भाव रिकॉर्ड हाई से आधा हो गया है। सोना भी 1.50 लाख के नीचे फिसला है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की आगे कि चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में एक और दिन वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट जारी है। एडवांस/डिक्लाइन करीब 1:2 पर है। हिताची और नायका दिन के हाई पर पर हैं। इस बाजार में आपको बहुत कम शेयरों पर फोकस करना होगा।

बाजार: अब क्या?

इस बाजार में थोड़ा सावधान रहना है। कम शेयर लेंगे लेकिन भरोसे वाले ही लेंगे। इसलिए आज फोकस सिर्फ नायका और हिताची पर रहा। निफ्टी और बैंक निफ्टी में छोटे-मोटे ट्रेड्स ही रहे। ऐसे ट्रेड्स लेने का कोई मतलब नहीं है। 50-60 अंकों के लिए इतने स्ट्रेस का कोई लॉजिक नहीं है। निफ्टी के लिए पर सपोर्ट 25,450-25,550 और 25,700-25,800 पर रेजिस्टेंस है। निफ्टी बैंक के लिए 59,500-59,800 पर सपोर्ट और 60,000-60,300 पर रेजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com