‘मर्दानी 3’ vs ‘बॉर्डर 2’: रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. तो वहीं इसके एक हफ्ते बाद यानी 30 फरवरी को ‘मर्दानी 3’ रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों के लिए अलग- अलग तरह की ऑडियंस का क्रेज देखा जा रहा था. ऐसे में दोनों ही फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर भी देखने को मिली. रानी मुखर्जी और सनी देओल दोनों का ही फैन बेस अच्छा खासा है ऐसे में दोनों की ये कांटे की टक्कर देखने में भी बड़ा मजा आ रहा है.

‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी कि अपने दूसरे शुक्रवार को रात 8 बजे तक 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिक के मुताबिक अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 27.43 लाख रुपये हो चुका है. वैसे बात करें फिल्म के पहले हफ्ते की तो इस फिल्म ने सैकनिक के ही मुताबिक पहले हफ्ते में कुल 26.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तो वहीं सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए पूरे 15 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन में सैकनिक के मुताबिक रात 8 बजे तक 1.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जो ‘मर्दानी 3’ से करीब ही है. ‘बॉर्डर 2’ का दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 70.15 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं बात करें कुल कलेक्शन की तो इस फिल्म ने 15 दिनों में कुल 296.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

‘मर्दानी 3’ vs ‘बॉर्डर 2’
रानी मुखर्जी की क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म अपने दूसरे शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन कर रही है. पूरे हफ्ते का डाटा देखा जाए तो फिल्म ने अच्छा खासा ही कलेक्शन किया हुआ है. तो वहीं ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इसका तीसरे शुक्रवार का अब तक का कलेक्शन ‘मर्दानी 3’ से थोड़ा ज्यादा है पर आसपास ही है. दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, जिसमें दोनों ही फिल्में हार मानने को तैयार नहीं हैं.

Read More at www.abplive.com