अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा की थी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. दूसरी ओर भारत ने इस पर अभी तक आधिकारिका प्रतिक्रिया नहीं दी है. रूस ने भी कहा है कि भारत ने तेल न खरीदने को लेकर जानकारी नहीं दी है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि रूस भारत के लिए तेल का दाम घटा सकता है.
‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन को निर्यात किए जाने वाले रूसी तेल के दाम को और कम कर दिया गया है. रूस चाहता है कि इससे चीन को और ज्यादा तेल बेचा जा सकेगा और अगर भारत तेल नहीं खरीदता है तो उसकी भी भरपाई की जा सकेगी. चीन के लिए की जा रही तेल के दाम में कटौती भारत के लिए भी हो सकती है. हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. अहम बात यह भी है कि यह खबर तब सामने आई है जब ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा की है.
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर क्या बोले थे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत की तरफ से अमेरिका में कोई इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट नहीं किया गया है, लेकिन यह नैचुरल है कि भारत को विकसित भारत 2047 के गोल को आगे बढ़ाने के लिए US से और ज्यादा प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ सकते हैं.
अपडेट जारी है…
Read More at www.abplive.com