क्या दिवालिया हो गए हैं गोविंदा? पैसों की खातिर प्राइवेट इवेंट्स में कर रहे डांस? मैनेजर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच

गोविंदा पिछले साल से कई वजहों से सुर्खियों में बने हुए हैं. बंदूक से खुद को चोट पहुंचाने से लेकर पत्नी सुनीता संग शादी में टेंशन तक एक्टर के बारे में खूब खबरें फैलीं. वहीं अफवाहें ये भी फैली हुई हैं गोविंदा दिवालिया हो चुके हैं और अब पैसों के लिए प्राइवेट इवेंट में परफ़ॉर्म कर रहे हैं. इन रूमर्स पर अब एक्टर के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है.

गोविंदा के दिवालिया होने के रूमर्स पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि गोविंदा के लंबे समय से मैनेजर शशि सिन्हा ने एक्टर की फाइनेंशियल हालत और शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर हाल की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है, और उन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि सालों से कोई बॉक्स ऑफिस हिट न होने के बावजूद, गोविंदा को इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं और वह जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाले हैं.

 गोविंदा के दिवालिया होने की अटकलें महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही थीं, और जब एक्टर को एयरपोर्ट जाते समय टैक्सी लेते हुए देखा गया तो ये अटकलें और तेज़ हो गईं. इस बारे में बात करते हुए, शशि ने साफ किया कि इस कदम का पैसे की दिक्कतों से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने कहा “गोविंदा के पास सिर्फ़ एक कार नहीं, बल्कि कई कारें हैं. यह बात बिल्कुल बेबुनियाद है कि वह दिवालिया हो गए हैं और भीख मांग रहे हैं.” उन्होंने कहा, और यह भी बताया कि उस समय एयरपोर्ट के अंदर प्राइवेट गाड़ियों को जाने की इजाज़त नहीं थी.

पैसों के लिए स्कूलों-प्राइवेट इंवेंट में परफॉर्म कर रहे गोविंदा?
मैनेजर ने उन दावों पर भी कड़ा रिएक्शन दिया कि गोविंदा फाइनेंशियल परेशानी की वजह से स्कूलों और प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म कर रहे हैं. उन्होंने ANI से कहा, “यह उनका प्रोफेशन है! इसका मतलब यह नहीं कि वह दिवालिया हो गए हैं.” उन्होंने आगे कहा, “अगर वह अपने परिवार का ख्याल नहीं रखेंगे, तो कौन रखेगा? वह अब भी अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रखते हैं.”

क्या दिवालिया हो गए हैं गोविंदा? पैसों की खातिर प्राइवेट इवेंट्स में कर रहे डांस? मैनेजर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या दिवालिया हो गए हैं गोविंदा? पैसों की खातिर प्राइवेट इवेंट्स में कर रहे डांस? मैनेजर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच

जल्द बड़े प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करेंगे गोविंदा
शशि ने दोहराया कि गोविंदा की डिमांड अभी भी है, सिर्फ़ इवेंट्स और डांस परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं, बल्कि फिल्मों के लिए भी. उन्होंने कहा, “मैं गवाह हूं कि उन्होंने करोड़ों के काम को ना कहा है. यह ठीक है कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई या कुछ और, लेकिन वह पहले ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्में हिट नहीं हैं, फिर भी बड़े प्रोड्यूसर और एक्टर उनके पीछे पड़े रहते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने काम करना छोड़ दिया है. आपको बहुत जल्द कुछ बड़ा सुनने को मिलेगा.” उन्होंने गोविंदा के होम बैनर, गोविंदा फिल्म्स इंटरनेशनल के तहत एक एक्सपेक्टेड अनाउंसमेंट का भी इशारा किया.

गोविंदा ने लाइफ में बस एक बार आर्थिक तंगी झेली
 गोविंदा को लाइफ में बस एक बार फाइनेंशियल प्रॉब्लम तंगी का सामना करना पड़ा, उस बारे में बात करते हुए शशि ने बताया कि यह गोविंदा की दरियादिली के कारण हुआ था, न कि मिसमैनेजमेंट के कारण. उन्होंने कहा, “एक समय था जब उन्होंने अपनी FD निकलवाई, उसमें कुछ और पैसे मिलाए, और उससे दूसरे लोगों की मदद की, लेकिन बात यहां तक पहुँच गई कि उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा. उस लोन को चुकाने के लिए उन्होंने हाल ही में इवेंट्स में हिस्सा लिया और हर जगह डांस किया. हमने इस बारे में कभी बात नहीं की और उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे. तब उनकी मदद किसने की? यह सच है कि उगते सूरज को ही सब नमस्कार करते हैं.”

 

गोविंदा के रूमर्ड अफेयर पर क्या बोले मैनेजर
शशि ने गोविंदा की शादी में चल रही दिक्कतों की अफवाहों पर भी बात की, खासकर पत्नी सुनीता आहूजा के पहले उनके कथित पिछले अफेयर्स के बारे में इशारा करने के बाद.  इन दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “गोविंदा ने दो-तीन शादियां नहीं की हैं. ये अफवाहें घरेलू माहौल की वजह से हैं. लेकिन आपको गोविंदा या सुनीता से पूछना चाहिए. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.”

Read More at www.abplive.com