परीक्षा पे चर्चा 2026: आज छात्रों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, देंगे टेंशन फ्री पढ़ाई करने के टिप्स

आज यानी 6 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9वीं बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में देश भर के लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे. ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा,  इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी. तब से लेकर अब तक ये छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है. हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि छात्र मानसिक दबाव को समझ सकें और उससे निपटने के सही तरीके सीख सकें.

खबर अपडेट की जा रही है…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com