हाई-ऑक्टेन वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार दौड़ जारी रखे हुए है. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बराबर उतार-चढ़ाव देखा गया लेकिन ये फिर भी हर दिन 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है जो वीकडेज के लिहाज से काफी शानदार है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘बॉर्डर 2’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
1997 की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म करते हुए रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर डाली है और साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड भी बना लिया है.
फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘बॉर्डर 2’ ने सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक रिलीज के 14वें दिन 4 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 294.25 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बॉर्डर 2’ के डे वाइज कलेक्शन के आंकड़े ( मेकर्स के मुताबिक)
- पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन – 224.25 करोड़ रुपये
- 8वें दिन की कमाई- 12.53 करोड़,
- 9वें दिन का कलेक्शन-20.17 करोड़ रुपये
- 10वें दिन का कारोबार-24.22 करोड़ रुपये
- 11वें दिन का कलेक्शन- 6.52 करोड़ रुपये
- 12वें दिन की कमाई-6.69 करोड़ रुपये
- 13वें दिन का कलेक्शन- 4.88 करोड़ रुपये
- 14वें दिन की कमाई- 3.35 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक)
- कुल नेट कलेक्शन- 323.33 करोड़ रुपये
‘बॉर्डर 2’ ने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ को पीछे छोड़ा
घरेलू कमाई के मामले में मेकर्स के आंकड़ं के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने 323.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने सलमान खान स्टारर ‘बजरंगी भाईजान’ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. बता दें कि 17 जुलाई 2015 को रिलीज़ हुई ‘बजरंगी भाईजान’ ने 320.34 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी. अब देखने वाली बात होगी कि तीसरे वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ क्या कमाल करती है. क्योंकि अभी तक के ट्रेंड में देखा गया है कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में काफी तेजी आई है.
‘बॉर्डर 2’ के बारे में
‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार कास्ट हैं, साथ ही मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा सपोर्टिंग रोल में हैं.
Read More at www.abplive.com