Border 2 Vs Mardaani 3 BO: सनी देओल और रानी मुखर्जी की फिल्म में से किसने मारी बाजी? 14वें दिन इतना रहा बॉर्डर 2 का कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को अच्छे रिव्यूज मिले. फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. हालांकि, अब फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं बॉर्डर 2 ने 14वें दिन और मर्दानी 3 ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया.

बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 का कलेक्शन

  • Sacnilk के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने 14वें दिन 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • फिल्म का ये कलेक्शन रात 8.30 बजे तक है. फिल्म के रात के शोज के कमाई के आंकड़े अभी आना बाकी हैं.
  • फिल्म ने अभी तक टोटल 293.3 करोड़ का बिजनेस किया है.
  • वहीं मर्दानी 3 की बात करें तो फिल्म ने गुरुवार को रात 8.30 बजे तक 1.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • फिल्म के रात के शोज के कलेक्शन आने बाकी हैं. मर्दानी 3 का टोटल कलेक्शन 25.71 करोड़ हो गया है.

फिल्म के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं.

मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.6 करोड़, छठे दिन 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया.

बॉर्डर 2 का डे वाइज कलेक्शन

बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने 30 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 54.5 करोड़, चौथे दिन 59 करोड़ कमाए. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिली. पांचवें दिन फिल्म ने 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़, सातवें दिन  11.25 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए. आठवें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़, नौवें दिन 17.75 करोड़, दसवें दिन 22.5 करोड़, 11वें दिन 5.75 करोड़, 12वें दिन 5.75 करोड़, 13वें गिन 4.15 करोड़ कमाए थे.

बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स हैं. वहीं मर्दानी 3 को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है.

Read More at www.abplive.com