Shashi Tharoor Son X Post: दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस के मीडिया हाउस द वाशिंगटन पोस्ट में छंटनी हुई है और करीब 300 लोगों को नौकरी से निकाला गया है, जिसमें भारतीय कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर और दिल्ली के ब्यूरो चीफ प्रांशु वर्मा भी शामिल हैं. वहीं नौकरी से निकाले जाने से ईशान काफी निराश हैं और उन्होंने अपने X हैंडल पर इमोनशनल पोस्ट लिखकर आपबीती बयां की है. अपने दिल और दिमाग में चल रही कशमकश पर बात की है.
I’ll forever be grateful to have worked with some of the most talented reporters and editors in the world.
And always be proud that an east end girl from Walthamstow, London, made it to the front page and the newsroom of The Washington Post. pic.twitter.com/aXGxzVaZ9r
—विज्ञापन—— Jennifer Hassan (@GuinnessKebab) February 4, 2026
इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स डेस्क पर हुई है छंटनी
बता दें कि मीडिया हाउस वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने एडिटोरियल रूम का पुनर्गठन करते हुए इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स डेस्क पर भारी छंटनी की है. कंपनी ने स्पोर्ट्स डेस्क को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. इंटरनेशनल रिपोर्टिंग को भी घटा दिया है. वॉशिंगटन पोस्ट का कहा है कि भविष्य के लिए निर्णायक कदम उठाने की जरूतर है, इसलिए छंटनी का फैसला किया गया है. मीडिया हाउस की स्थिति को और बेहतर करने के लिए छंटनी का निर्णय लिया गया है, ताकि कंपनी को नई पहचान मिले.
X पोस्ट में ईशान थरूर ने बयां किया अपना दर्द
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर ने X पर लिखी पोस्ट में खाली न्यूज रूम की तस्वीर शेयर की और लिखा कि 12 साल साथ छूट गया, लेकिन 12 साल का सफर शानदार रहा. साल 2017 में ‘वर्ल्ड व्यू’ कॉलम के जरिए लाखों पाठकों से जुड़ने का मौका मिला. यरुशलम के ब्यूरो चीफ गेरी शिह, खोजी पत्रकार विल हॉब्सन, दिल्ली, बीजिंग, कीव और लैटिन अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय संवाददाताओं की भी छुट्टी हुई है. बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है, बहुत बुरा दिन है, इसके कभी भूल नहीं पाऊंगा.
I have been laid off today from the @washingtonpost, along with most of the International staff and so many other wonderful colleagues. I’m heartbroken for our newsroom and especially for the peerless journalists who served the Post internationally — editors and correspondents…
— Ishaan Tharoor (@ishaantharoor) February 4, 2026
अन्य देशों के पत्रकारों ने भी X पर लिखी पोस्ट
वाशिंगटन पोस्ट के खोजी पत्रकार विल हॉब्सन ने नौकरी से निकाले जाने के बाद X पर लिखा कि आज वाशिंगटन पोस्ट से निकाले गए लोगों में मैं भी शामिल हूं. खेल के क्षेत्र में खोजी पत्रकार के रूप में 11 साल का करियर सपनों जैसा रहा. यरुशलम के ब्यूरो चीफ गैरी शिह ने लिखा कि द पोस्ट के साथ काम करना सौभाग्य की बात थी. पिछले 7 साल से उस अखबार के लिए दुनियाभर में घूमना बहुत अच्छा लगा. दुखद दिन है, लेकिन 11 साल बहुत मजा आया और सभी के साथ मिलकर जमकर मस्ती की.
Read More at hindi.news24online.com