‘बॉर्डर 2’ फिल्म की रिलीज को 13 दिन हो चुके हैं लेकिन इसका क्रेज है कि फैंस के बीच खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तो वहीं ‘मर्दानी 3’ फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं, इस फिल्म का कलेक्शन भी अच्छा ही रहा है. ये दनों ही फिल्में अपने- अपने हिसाब से एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. ‘बॉर्डर 2’ के सामने खड़े रहना ‘मर्दानी 3’ के लिए बड़ी बात है. ऐसे में ये फिल्म तो ठीक-ठाक कलेक्शन भी कर रही है.
‘मर्दानी 3’ का छठवें दिन का कलेक्शन
30 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को पहली किश्त से ही पसंद किया जा रहा है. अब इसकी तीसरी किश्त ने बाकी दोनों किश्त से भी ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. फिलहाल रिलीज के पहले हफ्ते का छठवां दिन है जिसमें अब तक यानी 8 बजे तक फिल्म ने 1.34 करोड़ रुपये कमा लिए है. हालांकि इस एक पूरे हफ्ते में फिल्म ने सबसे ज्यादा रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि अब वीकेंड एक बार फिर आ रहा है तो हो सकता है कि इसमें फिल्म अच्छा कलेक्शन कर ले. इस फिल्म का कुल 6 दिनों का कलेक्शन 23.69 करोड़ रुपये है.

‘बॉर्डर 2’ का तेरहवें दिन का कलेक्शन
सनी देओल स्टारर इस फिल्म की रिलीज को तेरहवां दिन है, ऐसे में लाजिमी था कि फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम ही रहेगा. इस फिल्म ने रिलीज के तेरहवें दिन में 2.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. दूसरे हफ्ते में इस फिल्म रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर कलेक्शन किया है. अब काफी समय हो गया है ऐसे में थोड़ा कलेक्शन कम होना तो बनता भी है. फिल्म का पूरा तेरह दिनों का कलेक्शन 289.67 करोड़ रुपये है.

‘मर्दानी 3’ vs ‘बॉर्डर 2’
रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ फिल्म एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो बच्चों की तस्करी के रैकेट का भांडाफोड़ करती हैं. ये एक काल्पनिक कहानी है लेकिन समाज को जागरुक करने के लिए जरूरी है. तो वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ फिल्म एक वॉर ड्रामा फिल्म है इसे लेकर लोग काफी इमोशनल थे. इसके अलावा फिल्म का सीक्वल 29 साल बाद आया है.
Read More at www.abplive.com