Valentines Day: ‘रिलेशनशिप गोल्स’ से ’50 फर्स्ट डेट्स’ तक, वैलेंटाइंस डे पर प्राइम वीडियो पर देखें ये 10 फिल्में

फरवरी के महीने में प्यार, मोहब्बत और इश्क की बातें तो होती रहती हैं, क्योंकि ये महीना ही प्यार भरा है. ऐसे में एंटरटेनमेंट जगत से हम क्यों ना कुछ खास रोमांटिक आपको दिखाएं. यहां हमने आपके लिए एक लिस्ट बनाई है, जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो पर कई हॉलीवुड रोमांटिक फिल्में हैं, इन फिल्मों को इस महीने में आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं. इन सभी फिल्मों में प्यार, रोमांस के साथ ही इमोशनस क्लाइमैक्स भी है.

रिलेशनशिप गोल्स
एक टीवी प्रोड्यूसर और उसके एक्स बॉयफ्रेंड का एक ही पोजीशन केलिए कॉम्पिटीशन देखना दिलचस्प होगा. वैलेंटाइंस डे के मौके पर ये मीठी नोक-झोंक आपको प्यार का एहसास दिलाएगी. ये प्राइम वीडियोज की ओरिजिनल सीरीज है 4 फरवरी को रिलीज हो ही है.

द डेविल वियर्स प्राडा
ये एक एस्पायरिंग जर्नलिस्ट की कहानी है जो अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बना रही है. इसी के चलते इसके बॉयफ्रेंड के साथ झगड़े और प्रोफेशनल लाइफ में भूचाल सबकुछ एक साथ आ जाता है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या एंडी एक अच्छी जर्नलिस्ट बन पाएगी और किस कॉस्ट पर. ये सीरीज अमेजन प्राइम पर एवेलेबल है.

रेड व्हाइट एंड रॉयल ब्लू
वैसे तो इस सीरीज का दूसरा सीजन आने वाला है लेकिन उससे पहले आप पहला सीजन जरूर देख लें. ये प्राइम की ओरिजिनल सीरीज है जो एक गे रिलेशन पर आधारित है.

क्रेजी रिच एशियंस
ये एक लव स्टोरी है जो वैलेंटाइंस डे के मौके पर देखना बनती है. इसकी कहानी आपको बॉलीवुड फिल्मों की याद दिला देगी, जिसमें एक अमीर लड़के को एक मिडिल क्लास लड़की से प्यार हो जाता है. इस प्यार की दुश्मन बनती है लड़के की मां जिसे लगता है कि ये लड़की उनके बेटे के लिए सही नहीं है.

प्राइड एंड प्रिज्यूडिस
जब एक अमीर बैचलर इंग्लिश कंट्रीसाइड में आता है वहां उसे एलिजाबेथ बेनेट मिलती है. दोनों के बीच कई बातों को लेकर डिसएग्रीमेंट होते हैं, हालांकि इसी टेंशन वाली स्थिति में प्यार भी पनपता है. ये ऐसी ही एक रोमांटिक कहानी है जो इस वैलेंटाइंस डे पर अपने पार्टनर के साथ जरूर देखी जा सकती हैं.

लव मी लव मी
अपने भाई की मौत के बाद जून नाम की लड़की मिलान शिफ्ट हो जाती है, वहां के एक एलीट क्लास स्कूल में एडमिशन लेती है. यहां उसे विल मिलता है जो स्कूल का टॉपर है, दोनों डेटिंग स्टार्ट कर देते हैं. लेकिन मामला तब उलझता है जब जून के बेस्ट फ्रेंड जेम्स को उससे जलन होने लगती है. ये सीरीज 13 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है.

50 फर्स्ट डेट्स
इस फिल्म में मरीन वेटेरिनारियन हेनरी रोथ को फाइनली अपने सपनों की राजकुमारी लूसी मिल जाती है. लेकिन यहां एक ट्विस्ट ये हैं कि लूसी को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की बीमारी है जो हर 15 मिनट में पुरानी बातें भूल जाती है. ये सीरीज प्राइम पर रेंटल में उपलब्ध है.

गोन गर्ल
ये एक कपल की कहानी है, जिसनकी शादी की पांचवी सालगिरह पर पति अपनी पत्नी की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाता है. इसके बाद ये केस काफी फंस जाता है और प्राइम सस्पेक्ट पति ही बन जाता है. ये इंवेस्टिगेशन पति पत्नी को सो-कॉल्ड परफेक्ट मैरिज के बहुत सारे डार्क सीक्रेट्स खोलती है. ये फिल्म भी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

थिंक लाइक ए मैन
ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी स्टारकास्ट में कई सारे नाम हैं. ये साल 2012 में आई फिल्म है, जिसमें चार इंटरकनेक्टेड कपल्स हैं, जिसमें औरतें अपने पतियों को अपने हिसाब से चलाने में नाकामियाब होती हैं. तब वो एक किताब पढ़ती हैं और पूरी तरह से उसकी ऑथर की एडवाइस को मानती हैं.

ब्राइड्समेड्स
ये साल 2011 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एनी वॉकर की बेस्ट फ्रेंड की सगाई होती है और उसे ब्राइड्स मेड बनना होता है. इसी के साथ वो अपने अनसैटिस्फाइड रिलेशनशिप को भी संभालती है, साथ ही साथ दूसरी ब्राइड्समेड के साथ हो रहे झगड़ों को भी संभालती है.

Read More at www.abplive.com