रणदीप हुड्डा का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, ‘ईथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल

Randeep Hooda New Look: एक बार फिर रणदीप हुड्डा ने साबित कर दिया कि फिटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं. सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट जिम मिरर सेल्फी ने आते ही हलचल मचा दी है. शर्टलेस तस्वीर में रणदीप की पहले से ज्यादा भारी और टोंड बॉडी साफ दिख रही है, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और दीवाने भी.

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

ईथा के लिए बदला लुक

हाल ही में अपने नए मूंछों वाले लुक को लेकर चर्चा में रहे रणदीप अब इस दमदार बॉडी के साथ सुर्खियों में हैं. बताया जा रहा है कि यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए है, जिसकी शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है. दिलचस्प बात ये है कि फैंस इस लुक से पूरी तरह अनजान भी नहीं थे. कुछ दिन पहले शूटिंग के बाद रणदीप मुंबई में स्पॉट हुए थे, जहां उनकी घनी मूंछें और बदला हुआ शरीर देखकर लोग चौंक गए थे. उस वक्त का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था.

लक्ष्मीकांत उतेकर फिल्म को कर रहे डायरेक्ट

अपने किरदारों के लिए खुद को पूरी तरह बदल देना रनदीप की पहचान बन चुकी है. इसलिए फैंस को यकीन है कि ‘ईथा’ में वह एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं. मैडॉक फिल्म्स की इस फिल्म को लक्ष्मीकांत उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लॉक अप 2 की वापसी, एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ, रिएलिटी शो की दुनिया में हलचल

यह भी पढे़ं: The 50 Lion: शो का लायन कौन? आवाज क्यों दिला रही है गुलशन ग्रोवर की याद

The post रणदीप हुड्डा का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, ‘ईथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com