Tarot Card Reading 5 February 2026: टैरो कार्ड्स की रहस्यमयी दुनिया आज आपकी राशि के लिए करियर, धन और रिश्तों को लेकर क्या संकेत दे रही है? आइए जानते हैं 4 फरवरी 2026 का विशेष टैरो राशिफल.
Stock Market Astrology 2026: क्या फरवरी में ग्रहों की चाल बनाएगी आपको मालामाल? जानिए बजट के बाद बाजार की चाल
मेष टैरो राशिफल (Aries)
आज धन कमाने के प्रयास सफल रहेंगे और आमदनी मजबूत रहेगी. महंगी चीजों पर खर्च हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी और अहंकार आपको नुकसान की ओर ले जा सकते हैं.
सावधानी: जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें.
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus)
सीनियर्स की बात ध्यान से समझकर काम करेंगे तो बड़ी गलती से बच जाएंगे. गुस्सा काम बिगाड़ सकता है, इसलिए व्यवहार पर नियंत्रण रखें. सरकारी नौकरी वालों को फायदा मिल सकता है.
सकारात्मक पक्ष: कमाई के लिए दिन अच्छा है.
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini)
विदेश से पैसा मिलने के योग हैं, खासकर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को फायदा होगा. बिना ज्यादा मेहनत के काम बन सकते हैं और समय आपके पक्ष में है.
निवेश: कमाई को बिजनेस बढ़ाने में लगाना फायदेमंद रहेगा.
कर्क टैरो राशिफल (Cancer)
सेहत कमजोर रह सकती है, जिससे काम पर असर पड़ेगा. शेयर बाजार या सट्टे से दूरी रखें, वरना नुकसान हो सकता है.
आर्थिक: व्यापारियों को फायदा होगा, लेकिन अचानक खर्च भी आ सकता है.
सिंह टैरो राशिफल (Leo)
काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी, लेकिन आगे चलकर इसका फायदा मिलेगा. प्रोडक्शन और ट्रेड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है.
सावधानी: अहंकार से बचें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
कन्या टैरो राशिफल (Virgo)
पार्टनरशिप में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए सतर्क रहें. बॉस से बहस न करें और यात्रा सोच-समझकर करें.
आर्थिक: कमाई अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा होगा.
February Grahan 2026: फरवरी में 15 दिन में दो ग्रहण, कितना खतरनाक होगा ? क्या है संकेत
तुला टैरो राशिफल (Libra)
बिजनेस में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. मुश्किल हालात को संभालने से सीनियर्स खुश रहेंगे.
करियर: सरकारी क्षेत्र और नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं.
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio)
बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेंगे और काम की रफ्तार तेज रहेगी. पार्टनरशिप मजबूत होगी.
आर्थिक: पैसों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius)
काम को लेकर आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा और चुनौतियों से नहीं घबराएंगे.
वित्त: कमाई होगी, लेकिन खर्च भी बराबर रहेंगे.
मकर टैरो राशिफल (Capricorn)
काम में रुकावटें आ सकती हैं और रणनीति बदलनी पड़ सकती है. पैसा उम्मीद से कम मिल सकता है.
यात्रा: संभव हो तो यात्रा टालें, काम प्रभावित हो सकता है.
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius)
जोखिम भरे कामों में समझदारी से सफलता मिल सकती है, लेकिन पार्टनरशिप तनाव दे सकती है.
आर्थिक: जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट संभालें.
मीन टैरो राशिफल (Pisces)
मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा रह सकती है. व्यवहार में विनम्र रहें, वरना छवि खराब होगी.
वित्त: पैसों का समय सामान्य रहेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Read More at www.abplive.com