पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूल किया है कि जिन बलूच विद्रोहियों ने पूरे प्रांत को दहला दिया था, उनके पास उन्नत किस्म के हथियार थे. इन हथियारों में एडवांस राइफल और नाइट विजन डिवाइस तक शामिल हैं. ख्वाजा आसिफ ने कबूल किया कि जो हथियार पाकिस्तानी सेना के पास नहीं है, उनसे बलूच विद्रोही लैस थे. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बलूच विद्रोहियों का नेतृत्व अफगानिस्तान में स्थित है, वहीं से उन्हें सहयोग मिल रहा था.
पाकिस्तानी संसद में आसिफ ने कबूल किया कि विद्रोहियों के पास एडवांस हथियारों और इलाके के बड़े आकार की वजह से पाकिस्तानी सेना को उसने निपटने में मुश्किल हो रही है.
यह भी पढ़ें : 21वें बर्थडे पर थामी बंदूक, अब ISI हेडक्वार्टर उड़ाया… कौन हैं पाकिस्तान को दहलाने वालीं आसिफा मेंगल और हवा बलूच?
उन्होंने कहा, ‘उनके पास 20 लाख रुपये की राइफलें थीं, हमारे पास वह राइफल नहीं है. उनके पास 4,000-5,000 डॉलर के थर्मल वेपन साइट्स भी थे. इसके अलावा उनके पास जो मिलिट्री गियर हैं, उनकी कीमत करीब 20,000 डॉलर है. यह कहां से आ रहा है? इसके लिए कौन पैसा दे रहा है. उनके पास जो राइफलें और नाइट विजन डिवाइस थे, वे अमेरिकी हथियार थे.’
यह भी पढ़ें : हाथ में राइफल और चेहरे पर मुस्कान… कौन थी हवा बलूच जिसने पाकिस्तानी सेना से लिया लोहा? VIDEO आया सामने
बता दें, बलूच विद्रोहियों ने हालही बलूचिस्तान के 14 शहरों में एक साथ हमला कर दिया था. विद्रोहियों ने पुलिस, प्रशासन और सेना के ठिकानों पर हमला करके उन पर कब्जा कर लिया था. पाकिस्तान का दावा है कि उनकी सेना ने इन हमलों में करीब 200 बलूच विद्रोहियों को मार गिराया है. वहीं, बलूच विद्रोहियों का कहना है उन्होंने करीब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 80 जवानों को मार गिराया, जबकि एक दर्जन से ज्यादा जवानों को अगवा कर लिया.
Read More at hindi.news24online.com