IndiGo flights :  इंडिगो ने लंबी दूरी की उड़ानों के शेड्यूल में किया बदलाव, क्यों उठाया यह कदम?

IndiGo flights :  इंडिगो एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि विदेशी परिचालन से जुड़ी चुनौतियों के कारण वह अपनी लंबी दूरी की उड़ानों में बदलाव कर रही है। इसके तहत 17 फरवरी से कोपनहेगन (डेनमार्क) के लिए उड़ानें स्थगित कर दी जाएंगी। कई उड़ानों में कटौती की गईं।

पढ़ें :- Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई के नेतृत्व वाली तकनीकी कंपनियों में आई गिरावट ,  मार्केट में हाहाकार

संशोधित योजना के तहत, इंडिगो 17 फरवरी से अगले आदेश तक कोपेनहेगन आने-जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर देगी। दिल्ली-मैनचेस्टर मार्ग पर भी सेवाएं कम कर दी जाएंगी, 7 फरवरी से उड़ानों की संख्या पांच से घटाकर चार कर दी जाएगी और 19 फरवरी से इसे और घटाकर तीन कर दिया जाएगा। इससे मैनचेस्टर मार्ग पर कुल साप्ताहिक उड़ानें नौ से घटकर सात हो जाएंगी।

इंडिगो ने यह भी कहा कि वह 9 फरवरी से शुरू होने वाले मौजूदा शीतकालीन सत्र के लिए दिल्ली-लंदन हीथ्रो उड़ानों की संख्या प्रति सप्ताह पांच से घटाकर चार कर देगी। इसके अलावा, परिचालन पैटर्न में बेहतर रिकवरी समय देने के लिए चुनिंदा लंबी दूरी के मार्गों पर परिचालन के दिनों में भी बदलाव किया जाएगा।

एयरलाइन ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य परिचालन में देरी के कारण होने वाली बाधाओं को रोकते हुए ग्राहकों के लिए सुचारू सेवाएं सुनिश्चित करना है।

पढ़ें :- जेफरी एपस्टीन फाइल्स से ब्रिटेन के राजशाही परिवार में आया भूचाल, किंग्स चार्ल्स ने अपने छोटे भाई को घर से निकाला

Read More at hindi.pardaphash.com