
Dividend Stocks: दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद कई कंपनियों ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। सरकारी PSU से लेकर FMCG, टायर और स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए इनके कंपनियों के रिजल्ट और उनके डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट के बारे में जानते हैं।
सरकारी पावर कंपनी NHPC Ltd का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 5.2% घटकर ₹219 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹231 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 2.9% गिरकर ₹2,220 करोड़ रह गया। ऑपरेटिंग मोर्चे पर बड़ा झटका लगा और EBITDA 79.2% टूटकर ₹210 करोड़ रह गया। इससे EBITDA मार्जिन 44.4% से घटकर सिर्फ 9.5% पर आ गया।
कंपनी ने FY26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 14% यानी ₹1.40 का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 10 फरवरी 2026 तय की गई है।
Jubilant Ingrevia Ltd का तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 32.4% घटकर ₹47 करोड़ रह गया। कंपनी का रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा और 0.5% की मामूली बढ़त के साथ ₹1,051 करोड़ पर पहुंचा। ऑपरेटिंग मोर्चे पर EBITDA 8.5% गिरकर ₹126.1 करोड़ रहा, जिससे EBITDA मार्जिन 13% से घटकर 12% पर आ गया।
Jubilant Ingrevia के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर ₹2.50 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 फरवरी 2026 तय की गई है। कंपनी के मुताबिक, डिविडेंड का भुगतान या डिस्पैच 4 मार्च 2026 तक कर दिया जाएगा।
टायर कंपनी Apollo Tyres Ltd का Q3FY26 में प्रदर्शन मजबूत रहा। शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39.6% बढ़कर ₹470.5 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू 11.8% की बढ़त के साथ ₹7,743 करोड़ हो गया। EBITDA 25.3% उछलकर ₹1,185 करोड़ रहा। बेहतर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के चलते EBITDA मार्जिन 13.7% से बढ़कर 15.3% पर पहुंच गया।
कंपनी ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर ₹3.50 का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 फरवरी 2026 तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान घोषणा के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
FMCG कंपनी Emami ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.5% बढ़कर ₹319.5 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी की कमाई 9.7% बढ़कर ₹1,151.8 करोड़ रही। ऑपरेटिंग लेवल पर EBITDA 13.4% बढ़कर ₹384.2 करोड़ पहुंच गया।
Emami ने ₹6 प्रति शेयर दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 फरवरी 2026 तय की गई है।
Transport Corporation of India Ltd के Q3 नतीजों में शुद्ध मुनाफा 10.4% बढ़कर ₹130.5 करोड़ रहा, जबकि TCI का शेयर प्राइस और स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर आ गए। तिमाही रेवेन्यू 7.2% बढ़कर ₹1,064 करोड़ और EBITDA 10.6% उछलकर ₹121.1 करोड़ पहुंचा, जो ऑपरेशनल मजबूती दिखाता है। EBITDA मार्जिन 11% से सुधरकर 11.4% हो गया।
कंपनी ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹9 का पहला अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। यह डिविडेंड 10 फरवरी 2026 की रिकॉर्ड डेट तक रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या रजिस्टर ऑफ बेनिफिशियल ओनर्स में दर्ज शेयरधारकों को दिया जाएगा।
सरकारी इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी कंपनी RITES का नेट प्रॉफिट 2% बढ़कर ₹102 करोड़ रहा। कमाई 5.7% बढ़कर ₹608.6 करोड़ हो गई। ऑपरेटिंग स्तर पर प्रदर्शन मजबूत रहा और EBITDA 21.5% की बढ़त के साथ ₹142.5 करोड़ पहुंच गया।
RITES ने निवेशकों के लिए ₹1.9 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 फरवरी 2026 तय की गई है। इसका भुगतान 5 मार्च 2026 या उससे पहले किया जाएगा।
Tube Investments of India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14.2% घटकर ₹166 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 20.6% बढ़कर ₹5,801 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA 19.1% बढ़कर ₹584.5 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह 10.2% से घटकर 10.1% रह गया।
Tube Investments ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर ₹2 का अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 फरवरी 2026 तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान घोषणा के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
Nifty Outlook: तीन हफ्ते के हाई पर निफ्टी, अब 5 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल; जानिए एक्सपर्ट से
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com