Stocks to Watch: गुरुवार 5 फरवरी को इन 22 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका – stocks to watch on 5 february apollo tyres indigo trent nsdl hal tata power nhpc marico jubilant ingrevia and more

Stocks to Watch: गुरुवार, 5 फरवरी को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। दिसंबर तिमाही के नतीजों, कॉरपोरेट ऐलानों, डिविडेंड, डील्स और मैनेजमेंट अपडेट्स के चलते इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए ये 22 शेयर शॉर्ट-टर्म मूवमेंट के लिहाज से अहम रहेंगे।

Apollo Tyres का दिसंबर तिमाही का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39.6% बढ़कर ₹470.5 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू 11.8% बढ़कर ₹7,743 करोड़ रहा, जबकि EBITDA 25.3% की तेजी के साथ ₹1,185 करोड़ हो गया। मार्जिन 13.7% से बढ़कर 15.3% पर पहुंच गया।

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 2.7% बढ़कर ₹510 करोड़ रहा। यह अनुमान से कम था। आय में 14.8% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। EBITDA 27.6% बढ़ा और मार्जिन 18.2% से बढ़कर 20.2% हो गया, जो ऑपरेटिंग मजबूती दिखाता है।

सरकारी कंपनी Coal India Ltd ने Bharat Coal Gasification and Chemicals Ltd (BCGCL) में ₹3,189.54 करोड़ के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी है, जो इक्विटी शेयर सब्सक्रिप्शन के जरिए किया जाएगा। प्री-इंप्लीमेंटेशन चरण में मौजूद यह प्रोजेक्ट 0.66 MTPA अमोनियम नाइट्रेट क्षमता का होगा, जिससे CIL की विस्फोटक जरूरतें पूरी होंगी और आयात पर निर्भरता घटेगी।

Cummins India का तीसरी तिमाही का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बाजार के अनुमान से कम रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 11.9% घटकर ₹453 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 1% की मामूली गिरावट के साथ ₹3,055 करोड़ पर आ गया।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo के खिलाफ अनुचित कारोबारी तौर-तरीकों को लेकर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। यह फैसला उस घटना के करीब दो महीने बाद आया है, जब ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते इंडिगो को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

NSDL के करीब 14.92 करोड़ शेयर गुरुवार को छह महीने की शेयरहोल्डर लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये कुल शेयरों का 75% हैं। बुधवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब ₹14,875 करोड़ आंकी गई है।

Hindustan Aeronautics Limited (HAL)

HAL ने AMCA प्रोग्राम को लेकर चल रही अटकलों पर कहा है कि उसे इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें HAL को AMCA प्रोग्राम से बाहर किए जाने और Tata Advanced Systems, L&T व Bharat Forge जैसी निजी कंपनियों को आगे लाए जाने की बात कही जा रही है।

Lloyds Engineering Works Ltd

Lloyds Engineering Works का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69.5% बढ़कर ₹61 करोड़ रहा। रेवेन्यू 2.3% की मामूली बढ़त के साथ ₹272.4 करोड़ पहुंचा। EBITDA 20% उछलकर ₹52.9 करोड़ हो गया, जिससे ऑपरेटिंग मार्जिन 16.6% से सुधरकर 19.4% पर पहुंच गया।

Metropolis Healthcare Ltd

Metropolis Healthcare का Q3 में शुद्ध मुनाफा 31.8% बढ़कर ₹41.4 करोड़ रहा। रेवेन्यू 25.8% बढ़कर ₹405.9 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 31.5% बढ़ा, जबकि मार्जिन 22.4% पर स्थिर रहा।

Redington का तिमाही प्रदर्शन मिला-जुला रहा। शुद्ध मुनाफा 2.6% बढ़कर ₹413.4 करोड़ हुआ। वहीं, रेवेन्यू 15.7% की मजबूत बढ़त के साथ ₹30,921 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 3.8% बढ़ा। हालांकि, मार्जिन 2.3% से घटकर 2% रह गया।

Sammaan Capital का शुद्ध मुनाफा तिमाही में 4% बढ़कर ₹314 करोड़ रहा। रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹2,157 करोड़ पहुंच गया। एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला, जहां ग्रॉस NPA 1.65% और नेट NPA 0.98% पर आ गया, जो पिछली तिमाही से बेहतर है।

FMCG कंपनी Marico ने Cosmix Wellness की पेड-अप शेयर कैपिटल का 60% हिस्सा ₹226 करोड़ में खरीदने का ऐलान किया है। यह डील कंपनी की प्रीमियम फूड और न्यूट्रिशन कैटेगरी में मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

टाटा ग्रुप की Tata Power का Q3 मुनाफा सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रहा। आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे। हालांकि आय में 9% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। खर्चों में कमी के चलते मुनाफा संभला रहा और मार्जिन में हल्की बढ़त देखने को मिली।

सरकारी पावर कंपनी NHPC का शुद्ध मुनाफा 5.2% घटकर ₹219 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 2.9% गिरकर ₹2,220 करोड़ रहा। EBITDA में 79.2% की भारी गिरावट आई और मार्जिन 44.4% से घटकर 9.5% पर आ गया। कंपनी ने ₹1.40 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Jubilant Ingrevia का Q3 प्रदर्शन दबाव में रहा। शुद्ध मुनाफा 32.4% घटकर ₹47 करोड़ रह गया। रेवेन्यू लगभग सपाट रहा, जबकि EBITDA 8.5% घटा और मार्जिन 13% से घटकर 12% रह गया।

Welspun Enterprises के नतीजे कमजोर रहे। शुद्ध मुनाफा 65.6% गिरकर ₹26.7 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 12.2% घटकर ₹787 करोड़ रहा। EBITDA में हल्की गिरावट आई। हालांकि मार्जिन 17.6% से बढ़कर 19.6% हो गया।

Global Health का शुद्ध मुनाफा 33.6% घटकर ₹95 करोड़ रह गया। हालांकि रेवेन्यू 18.8% बढ़कर ₹1,121 करोड़ पहुंच गया। EBITDA और मार्जिन दोनों में गिरावट देखने को मिली।

Gallant Ispat का शुद्ध मुनाफा 12% घटकर ₹100.4 करोड़ रहा। रेवेन्यू में 4% की गिरावट आई। EBITDA 23% घटा और मार्जिन 17.8% से घटकर 14.3% रह गया।

Pokarna के नतीजे काफी कमजोर रहे। शुद्ध मुनाफा 59.7% घटकर ₹20.4 करोड़ रह गया। रेवेन्यू में 39.7% की तेज गिरावट आई। EBITDA और मार्जिन दोनों में तेज दबाव दिखा।

Kalpataru Projects International Ltd

Kalpataru Projects का शुद्ध मुनाफा 7% बढ़कर ₹152 करोड़ रहा। रेवेन्यू 16.3% बढ़कर ₹6,665 करोड़ पहुंच गया। EBITDA बढ़ा, लेकिन मार्जिन 8.3% से घटकर 7.7% रह गया।

Keystone Realtors का Q3 बेहद कमजोर रहा। शुद्ध मुनाफा 77.3% घटकर ₹3.4 करोड़ रह गया। रेवेन्यू में 42.6% की गिरावट आई। EBITDA और मार्जिन दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

Sterlite Technologies Ltd

Sterlite Technologies के बोर्ड की बैठक 7 फरवरी को होने वाली है। इसमें इक्विटी के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

Nifty Outlook: तीन हफ्ते के हाई पर निफ्टी, अब 5 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com